{"_id":"68c33134d04852976101cbf0","slug":"the-mind-is-the-root-of-all-good-and-bad-deeds-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-724287-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मन ही सभी शुभ और अशुभ कर्मों की जड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मन ही सभी शुभ और अशुभ कर्मों की जड़
विज्ञापन
अल्हागंज। अल्हागंज के बारह पत्थर देवस्थान परिसर में श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को कथाव्यास पंडित सत्यदेव द्विवेदी ने बताया कि मनुष्य का मन ही सभी शुभ और अशुभ कर्मों की जड़ है। जब मन वश में हो जाता है तो जीवन में धर्म और सत्य की स्थापना होती है। कथा व्यास ने सतरूपा प्रसंग सुनाया। उन्होंने रावण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि रावण अत्यधिक विद्वान और शिवभक्त होने के बावजूद अपने अहंकार और अधर्म के कारण पतन को प्राप्त हुआ। रामावतार की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान राम का अवतरण सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्श की स्थापना के लिए हुआ था। कथा श्रवण के लिए संजीव कुमार गुप्ता, रमेश शुक्ला, रमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद
--
गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई
जैतीपुर। नावदा मोड़ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक हेमराज शास्त्री ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच आरती कर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। कथा में बाबा अभय गिरी महाराज, कौशल सिंह, करण चक्रवर्ती, गोलू सिंह, कुलदीप यादव, सचिन यादव, प्रेम सिंह मौजूद रहे। संवाद