फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The melting will increase due to the westerly wind... there is a possibility of a drop in temperature.

Shahjahanpur News: पछुआ हवा से बढ़ेगी गलन...तापमान में गिरावट के आसार

Sat, 29 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The melting will increase due to the westerly wind... there is a possibility of a drop in temperature.
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने लगी है। ऐसे में गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक गलन बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पूर्वी और शाम को उत्तरी हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार को सुबह पछुआ हवा चली। इस वजह से हल्का कोहरा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक पछुआ हवा चल रही है और वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ। आर्द्रता 67 फीसदी होने से वातावरण में नमी थोड़ी कम है। रविवार को तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed