{"_id":"69542d682cd93bbfdf094e83","slug":"the-married-woman-left-with-her-lover-after-the-village-council-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161787-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंचायत के बाद प्रेमी के साथ गई विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंचायत के बाद प्रेमी के साथ गई विवाहिता
विज्ञापन
खुटार। थाने में चली पंचायत के बाद विवाहिता पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। शाम को प्रेमी के घर चली गई।
एक गांव निवासी महिला का पांच वर्ष से ससुराल के पास में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस कारण महिला का अपने पति से आए दिन विवाद होता है। प्रेमी ने महिला पर पति से तलाक लेकर उसके साथ रहने का दबाव बनाया तो महिला पति का घर छोड़कर प्रेमी के घर रहने चली गई थी।
सोमवार को महिला फिर प्रेमी के घर चली गई। मंगलवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने में काफी देर चली पंचायत के बाद भी महिला पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। महिला ने कहा कि वह पति से तलाक लेकर प्रेमी से शादी करेगी। देर शाम महिला प्रेमी के साथ चली गई। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद