फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The main gate of the medical college is closed, entry will be available from Canal Road.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज का मुख्य द्वार बंद, नहर रोड से मिलेगा प्रवेश

Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The main gate of the medical college is closed, entry will be available from Canal Road.
निर्माण कार्य के चलते मेडिकल कॉलेज का मुख्य द्वार बंद। स्रोत: मेडिकल कॉलेज प्रशासन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य के चलते मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। अब रविवार से मेडिकल कॉलेज में वन विभाग के पास नहर रोड वाले गेट से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चिकित्सालय में बाउंड्रीवाल एवं मुख्यद्वार का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यद्वार के एक हिस्से पर स्लैब बन गया है। दूसरे हिस्से का कार्य शुरू होना है। इसलिए मुख्यद्वार का रास्ता अग्रिम आदेशों तक परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पीछे नहर रोड स्थित दूसरा प्रवेशद्वार खोला गया है। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक गेट से केवल 108 एवं 102 एंबुलेंस एवं आकस्मिक स्थिति में अन्य वाहन प्रवेश के लिए अनुमन्य होंगे। वाहन को परिसर में खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कॉलेज का पास लगे वाहन को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक गेट पर ही हेल्पडेस्क संचालित होगी। वहां स्ट्रेचर, व्हीलचेयर उपलब्ध रहेंगे। ओपीडी कॉम्पलेक्स के पिछले गेट एवं आर्थोपेडिक्स वार्ड के पास बने रास्ते से आवश्यकतानुसार मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ओपीडी एवं इमरजेंसी में लाया जाएगा।

--
दो गेट बनने से मरीजों को नहीं होगी परेशानी
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो गेट बनेंगे। एक गेट का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। इसके बाद ट्राॅमा सेंटर के सामने वाली खाली पड़े बैंक को तोड़कर वहां पर गेट बनाया जाएगा। इससे ट्राॅमा सेंटर में आने वाले मरीजों को घूमकर नहीं आना पड़ेगा। प्राचार्य के अनुसार, दो गेट होने से एक गेट से वाहन आएंगे और दूसरे से आसानी से निकल जाएंगे। यह मरीजों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed