फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The main festival of Kartik Fair Daigat today

कार्तिक मेला ढाईघाट का मुख्य पर्व आज

Tue, 24 Nov 2015 11:26 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
The main festival of Kartik Fair Daigat today
मेला ढाईघाट में मुख्य पर्व कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने की तमन्ना लेकर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाव गंगातट पर उमड़ रहा है। प्रशासनिक अनुमान के अनुसार मुख्य पर्व पर लगभग दो लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित करेंगे। मेले को मुख्य पर्व बुधवार को है।
विज्ञापन

ढाईघाट गंगातट पर चल रहे कार्तिक मेले में मंगलवार को मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के अलावा आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगातट की ओर दौड़े चले आ रहे हैं। सोमवार तक खाली पड़े मेला परिसर में मंगलवार को शाम होने तक भर चुका था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर मेले में दुकाने लगाए दुकानदारों ने अपनी दुकाने सजा ली हैं। श्रंगार सामग्री की दुकानों पर महिला ग्राहकों की भीड़ दिन भर लगी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था मुख्य पर्व पर ध्वस्त हो सकती है। मुख्य मार्ग और सदर बाजार में ही पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए गए हैं। डीएम के नर्देश पर सदर घाटों पर बिजली, महिला स्नानागार, मेले से बाहर शौचालय भी जिला पंचायत प्रशासन को पहली बार बनवाने पड़े हैं। संकरे घाट मार्ग पर चाट पकौड़ी की दुकानों पर कढ़ाई में खौलता तेल मुख्य पर्व पर उमडने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए खतरे का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में लगी कृषि प्रदर्शनी बनी औपचारिक
मिर्जापुर (ब्यूरो)। मेले मे लगी पांच दिवसीय कृषि विकास प्रदर्शनी औपचारिक मात्र रह गई है। प्रदर्शनी में 18 विभागों ने अपने स्टाल लगाए हैं। इनमे पशुपालन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गन्ना, कृषि, मृदा परीक्षण, पंचायतराज आदि के स्टाल तो लगे हैं, लेकिन इन स्टालों पर किसानों को अपने विभाग से संबंधित जानकारी देने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद ही नहीं था।

स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए लगी फ्लड यूनिट
मिर्जापुर (ब्यूरो)। मेले मे श्रद्धालुओं को सुरक्षित गंगा स्नान के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट 43 बटालियन एटा के मुखिया सुखवासी लाल दो रबड़ मोटर वोट तथा एक दर्जन गोताखोरों के साथ गंगाघाटों पर मोबाइल कर रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा मेला ढाईघाट
मिर्जापुर (ब्यूरो)। इस बार ढाईघाट का कार्तिक मेला सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। मेले में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट और सुरक्षा प्रभारी हर समय मेले में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

सूने रहे वाच टावर
मिर्जापुर (ब्यूरो)। मेले में बनाए गए पांच वाच टावर मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर भी सूने पड़े रहे जबकि वाच टावर पर आरक्षी तैनात किए जाने के प्रशासनिक निर्देश हैं।


सोत नदी के सिंगल लाइन पुल पर जाम ही जाम
मिर्जापुर (ब्यूरो)। मेला मार्ग पर ढाईगांव मे सोत नदी पर बना सिंगल लाइन पुल पर मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर ही कई बार जाम की स्थिति बनी रही। यही स्थिति रही तो मुख्य पर्व पर आने जाने वाले वाहनों की रेलमपेल मे श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed