{"_id":"65d7aa3250ea57e37100dec7","slug":"the-magic-of-stick-will-work-again-in-the-hockey-field-rejuvenation-will-be-done-with-two-crores-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-113855-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हॉकी मैदान में फिर चलेगा स्टिक का जादू...दो करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हॉकी मैदान में फिर चलेगा स्टिक का जादू...दो करोड़ से होगा कायाकल्प
Fri, 23 Feb 2024 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के टाउनहाल में स्थित हॉकी मैदान। संवाद
शाहजहांपुर। अपनी पहचान खो रहे टाउनहाल स्थित हॉकी मैदान को फिर से नया जीवन मिलेगा। जल्द ही इस मैदान पर हॉकी की स्टिक का जादू चलेगा। इसके साथ ही हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी जीर्णोद्धार होगा। खेल से जुड़े दोनों ही स्थानों के कायाकल्प के लिए 4.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव की ओर से मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को पत्र लिखकर जिले में खेल सुविधाएं प्रदान कराने के लिए मांग की गई थी। इसका परिणाम सामने आ गया है। अजय प्रताप ने बताया कि टाउनहाल स्थित हॉकी मैदान के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 2.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे दोनों ही स्थानों पर कायाकल्प करवाया जाएगा। बताया कि हॉकी खिलाड़ियों के लिए मैदान को तैयार करने के साथ ही हाईमास्ट लाइटें लगवाने, सुंदरीकरण कराने का काम होगा। ओपन जिम व आयोजनों के लिए हॉल का निर्माण कराया जाएगा। हॉकी मैदान का कायाकल्प होने से जिले के उन युवाओं को लाभ होगाए जो हॉकी में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। अभ्यास के लिए उन्हें एक अच्छा मैदान मिल सकेगा। साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा के लिए स्वीकृत धनराशि से सीसीटीवी कैमरे, हाईमास्ट लगवाने, चहारादीवारी, सड़क, हॉल तथा सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करवाया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद स्टेडियम का जीर्णोद्धार हो सकेगा। हालांकि स्वीकृत धनराशि से कौन से कार्य कराए जाएंगे, इसके लिए अभी एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।