फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The loot was made a fraud, yet the investigation was incomplete

दो लाख की लूट...ठगी में रिपोर्ट...57 हजार पैरवी में हुए खर्च

Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The loot was made a fraud, yet the investigation was incomplete
पुवायां। भूसा व्यापारी से पुवायां में दो लाख रुपये की लूट कर ली गई। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट ठगी में दर्ज की और दबिश के नाम पर गई पुलिस पूर्णागिरि धाम दर्शन करने चली गई। इस बीच आरोपी घर में ताला डालकर लापता हो गया। व्यापारी अब तक दौड़धूप में 57 हजार रुपये खर्च कर चुका है। व्यापारी की गुहार पर डीएम ने एसपी को सात दिन में जांच पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना गजरौला के भूसा व्यापारी जाकिर नूर ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि 11 अप्रैल, 2022 को उन्हें भूसा खरीदवाने के नाम पर पुवायां क्षेत्र में लाकर दो लाख रुपये लूट लिए थे। तब पुलिस ने उनसे मनमाफिक तहरीर लिखवाकर घटना को ठगी में दर्ज कर लिया था। पुलिस उनके साथ आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तराखंड के टनकपुर गई। टनकपुर में जानकारी मिली कि एक आरोपी पीलीभीत के थाना बीसलपुर के जसोली दीवाली गांव में है। इसके बाद पुलिस ने जंगल में दो घंटे और काफी समय नहर किनारे बिता दिया। गांव पहुंचने पर आरोपी गायब हो चुका था।
विज्ञापन

15 दिन बाद पुलिस उनके साथ फिर टनकपुर गई तो दरोगा ने पूर्णागिरि धाम जाने का कार्यक्रम तय कर लिया। वह टनकपुर में पांच घंटे इंतजार करते रहे। पांच घंटे बाद पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी मकान में ताला डालकर भाग चुका था। उन्होंने एसपी को जानकारी दी तो दूसरे दरोगा ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन पुवायां के इंस्पेक्टर ने आरोपी से उन्हें 50 हजार रुपये दिलवाकर छोड़ दिया। अब वह थाने जाते हैं तो उनको गाली देकर भगा दिया जाता है। भागदौड़ करने में उनके अब तक 57 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। डीएम ने एसपी को मामले में तत्काल कार्रवाई कराने और सात दिन में आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाकिर नूर की ओर से प्रार्थनापत्र दिया गया है। प्रार्थनापत्र में जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई होगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed