फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Lekhpal Main Examination will be held at 13 centers on the 21st.

Shahjahanpur News: 21 को 13 केंद्रों पर होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा

Mon, 18 May 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Lekhpal Main Examination will be held at 13 centers on the 21st.
शाहजहांपुर। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर 21 मई को लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों को बैठक में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में धारा-163 प्रभावी है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संचार संबंधी उपकरण, आईटी गैजेट्स पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में फोटोकॉपी मशीनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पंखा, लाइट, पेयजल और जनरेटर की व्यवस्था की जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को विशेष रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

--
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एबीरिच इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, एसएस कॉलेज ब्लॉक-बी, एसएस कॉलेज ब्लॉक-ए, जीएफ कॉलेज ब्लॉक-ए, जीएफ कॉलेज ब्लॉक-बी, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed