फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The leela of Ram's birth and Tadka's killing was staged in Khirnibagh Ramleela.

Shahjahanpur News: खिरनीबाग रामलीला में राम जन्म और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन

Fri, 04 Oct 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The leela of Ram's birth and Tadka's killing was staged in Khirnibagh Ramleela.
ओसीएफ इस्टेट  की रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म की लीला का मंचन करते कलाकार। स
शाहजहांपुर। खिरनीबाग की रामलीला में बृहस्पतिवार को नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने राम जन्म, ताड़का वध और जनकपुर बाजार की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में राजा दशरथ और कौशल्या के बीच रघुवंश के उत्तराधिकारी की चिंता को लेकर संवाद हुआ। यज्ञ के बाद, अग्निदेव की कृपा से राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई, जिससे अयोध्या में खुशियों की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद विश्वामित्र द्वारा राम और लक्ष्मण को मांगने, जनकपुर के लिए प्रस्थान और वहां की शोभा का दर्शन करने की लीला हुई। मनोज पटेल की अध्यक्षता, अनिल और राकेश के निर्देशन में दशरथ के रूप में रामसिंह, कौशल्या-दीपक, कैकेयी-दुर्गा, सुमित्रा-अंजलि, राम-सचिन, लक्ष्मण-अर्चित, वशिष्ठ-अनिल, विश्वामित्र व ताड़का-अनुराग, मारीच-प्रदुम्न, सुबाहु अग्रीम-वेदप्रकाश ने मंचन किया। आरती में विजय तुली, कृष्ण कुमार गर्ग, पंकज गोनिका, अवनीश शर्मा, मुनेश्वर सिंह, मनोज गर्ग, शोभित कपूर, प्राची कपूर, नीलमणि रस्तोगी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed