फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The industrial sector is grappling with everything from power cuts to waterlogging.

Shahjahanpur News: बिजली कटौती से लेकर जलभराव तक से जूझ रहा औद्योगिक क्षेत्र

Thu, 23 Oct 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The industrial sector is grappling with everything from power cuts to waterlogging.
रोहित गोयल, उद्यमी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र समस्याओं से जूझ रहे हैं। बिजली कटौती की समस्या के साथ ही जलभराव ने उद्यमियों को परेशान कर रखा है। उद्योग बंधु की बैठकाें में मुद्दे उठाने के बावजूद अब तक समस्या का हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित जमौर औद्योगिक क्षेत्र में अव्यवस्थाएं हावी हैं। यहां पर छोटी-बड़ी सौ से ज्यादा इकाइयां स्थापित हैं। बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं होने से उद्यमियों को दिक्कत आ रही है। ट्रिपिंग की समस्या के चलते उद्यमी काफी परेशान हैं। इसी तरह क्षेत्र का सीमांकन नहीं होने से आए दिन चोरी की वारदात हो जाती हैं।
विज्ञापन

उद्यमी चहारदीवारी कराए जाने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल सका है। उद्योग केंद्र से पत्रावली की समस्या का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। इसी तरह रोजा में औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के समय जलभराव की समस्या रहती है। ज्यादा देर बारिश होने पर नाले से पानी पास नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। निचली इकाइयाें में भी पानी घुस जाता है। इसे लेकर अस्थायी नाला खुदवाने की सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जमौर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की ट्रिपिंग की समस्या ने परेशान कर दिया है। परिसर की चहारदीवारी नहीं होने से अराजक तत्वों के आने के चलते आए दिन चोरी की वारदात होती हैं। औद्योगिक क्षेत्र का सीमांकन किया जाना आवश्यक है।

- रोहित गोयल, सचिव आईआईए
--
रोजा के औद्योगिक क्षेत्र में बारिश होने पर जलभराव की समस्या रहती है। बारिश होने पर निकलना दूभर होता है। समस्या के समाधान के लिए अस्थायी नाला खोदने को लेकर सहमति बनी है, उससे पानी पास कराकर उद्यमियों को राहत दिलाई जाएगी।
- शुभम खन्ना, उद्यमी
--
चहारदीवारी के सीमांकन को लेकर उद्यमियाें ने जानकारी नहीं दी है। रोजा औद्योगिक क्षेत्र में नाले के निर्माण की संबंधित विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
- अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग

रोहित गोयल, उद्यमी। स्रोत: स्वयं

रोहित गोयल, उद्यमी। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed