{"_id":"3e7507cf1df676dfb94fe002231ec42b","slug":"the-increase-in-the-license-fee-will-oppose-drug-dealer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का विरोध करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का विरोध करेंगे व्यापारी
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की दुकान खोलने के लिए अनिवार्य लाइसेंस शुल्क में की गई दस गुना बढ़ोत्तरी के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट से जुड़े व्यापारी संघर्ष करेंगे। संगठन की रविवार को हुई बैठक में दवा लाइसेंस शुल्क, वैट और जीएसटी आदि मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार का निर्णयात्मक रुख भांपने के बाद आंदोलन की रूपरेखा तय करने का निर्णय किया गया। इसी मौके पर संगठन की नगर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करके नए पदाधिकारी बनाए गए।
नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि तरह-तरह के टैक्स चुकाकर सरकारी खजाना भरने वाले व्यापारी समाज का शोषण करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें नए बहाने खोज लाती हैं। दवा लाइसेंस शुल्क में बेवजह दस गुना बढ़ोत्तरी इसका प्रमाण है। ऐसा करके सरकार दवाओं से आम जनता की दूरी बढ़ाने पर आमादा है।
जिला महामंत्री नाजिम खां ने वाणिज्य कर विभाग द्वारा सभी व्यापारियों को वैट के रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिस भेजे जाने का विरोध करते हुए कहा कि इस कार्यवाही से कम टर्नओवर वाले छोटे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। बैठक का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि ईंट भ_ों का काम बंद हो जाने से न केवल इस व्यवसाय से जुड़े लोगों, बल्कि सरकार को टैक्स मद में लाखों की हानि उठानी पड़ रही है और हजारों मजदूर परिवारों के आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दुआ ने पत्रकारों को बताया कि ड्रग लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी समेत व्यापारी हित के अन्य मुद्दों को लेकर सक्षम अधिकारियों को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। तय किया गया कि शासन स्तर से उचित कदम नहीं उठाए जाने पर संघर्ष की कार्य योजना बनाकर उस पर अमल किया जाएगा। बैठक में युवचा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित खुराना, नीरज गुप्ता, अमृत लाल, शाहनूर खां, धर्मपाल रैना, चंद्र प्रकाश गुलाटी, राधारमण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
नगर कार्यकारिणी में यह
सभी बने पदाधिकारी
मिश्रा गुट की नगर कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मति से धर्मपाल रैना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता, अंकुर गांधी, चंद्रप्रकाश गुलाटी, मो. जुबैर, विजय तुली, निरंकार सिंह लूथरा, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, रतन स्वरूप सक्सेना, राकेश वर्मा, नर्वदेश्वर वैश्य व राजकुमार सक्सेना उपाध्यक्ष, राजेंद्र पाल सिंह गोल्डी, सोनू सिंह, सतनाम सिंह चावला, विक्रमजीत सिंह, यशपाल सिंह, अमित वैश्य, नवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, फरीद खान, शाहिद कुरैशी, अरुण पांडेय व पंकज अग्रवाल मंत्री, अमित गुप्ता, अतुल तिवारी, सर्वेश सक्सेना, सोनू मोंगा, संजीव वर्मा, कमाल फईम, रजनीश गुप्ता, अनिल सेठी, विकास गुप्ता, मो. यासीन, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, नबी अहमद व मोहित अरोरा संगठन मंत्री और संजय मिश्रा, कमल रस्तोगी, अजय यादव, विश्व वैभव श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, सुरेंद्र प्रजापति व निखिल गुप्ता प्रचार मंत्री बनाए गए।