फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The increase in cylinder prices will impact the kitchen budget.

Shahjahanpur News: सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई के बजट पर पड़ेगा असर

Sun, 08 Mar 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The increase in cylinder prices will impact the kitchen budget.
आकांक्षा अग्निहोत्री, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर
शाहजहांपुर। घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में शनिवार से वृद्धि हो गई। घरेलू सिलिंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर पर 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सिलिंडर के दामों में वृद्धि होने से महिलाओं की रसोई का खर्चा बढ़ जाएगा। वहीं, व्यावसायिक सिलिंडर में वृद्धि होने से होटल, रेस्तरा और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

घरेलू सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं को रसोई के बजट में कटौती करनी पड़ेगी। होली के बाद अचानक भाव बढ़ने से लोगों को झटका लगा है। घरों का बजट तो गड़बड़ होगा, इसके साथ ही होटल रेस्तरा और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर खाने वाली चीजों के भाव बढ़ेंगे। इससे महंगाई बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। महिलाओं का कहना है कि हालात सुधरने पर दामों को कम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

--
होली के बाद तुरंत सिलिंडर के भाव बढ़ने से रसोई के बजट पर असर पड़ेगा। गैस को बचत करके इस्तेमाल करना पड़ेगा। सरकार को थोड़े समय बाद दाम कम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकांक्षा, सुभाषनगर
--
सिलिंडर गृहस्थी के लिए बहुत जरूरी चीज है। इसके दाम बढ़ने से रसोई का बजट प्रभावित हो जाता है। सरकार को थोड़े रुपये बढ़ाने चाहिए थे जिससे आम लोगों को दिक्कत नहीं होती।
- शाहीन बेगम, ककरा कलां
--
महंगाई पहले से बढ़ी हुई है। सिलिंडर के भाव बढ़ने से और महंगाई बढ़ेगी। होटल से लेकर अन्य प्रतिष्ठानों पर चीजें महंगी होंगी। इससे आम लोगों पर असर पड़ेगा।
- मंजू यादव, करबला
--
महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दुनिया में युद्ध होने से महंगाई और बढ़ने की आशंका है। खासकर रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थ और महंगे होंगे।
-अनुराधा, बाडूजई प्रथम
-----------------------
अभी शासन की ओर से कोई निर्देश नहीं आए हैं। मीडिया के माध्यम से सिलिंडर के दाम बढ़ने की जानकारी मिली है। जनपद में 4.50 लाख घरेलू सिलिंडर, तीन लाख 62 हजार से अधिक उज्ज्वला योजना के सिलिंडर और करीब 40 हजार व्यावसायिक सिलिंडर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।


- चमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी

आकांक्षा अग्निहोत्री, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर

आकांक्षा अग्निहोत्री, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर

आकांक्षा अग्निहोत्री, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर

आकांक्षा अग्निहोत्री, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर

आकांक्षा अग्निहोत्री, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर

आकांक्षा अग्निहोत्री, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed