फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The heatwave and humidity have left people miserable.

Shahjahanpur News: लू और उमस ने लोगों को किया बेहाल

Sun, 24 May 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The heatwave and humidity have left people miserable.
शाहजहांपुर रेलवे​ स्टेशन पर तेज धूप से बचने के लिए कपड़े से बचाव करतीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप में लू के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन के साथ रात भी गर्म हो रही है। लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को सुकून। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से सुबह बादल छाए रहने के साथ तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन

तेज गर्मी के साथ लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के साथ उमस भी बढ़ रही है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 14 मिलीबार गिरा हुआ है। इस कारण रविवार सुबह बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तरी हवा चल रही है और आर्द्रता 45 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed