{"_id":"6e7bc7b6150c4d59cf5d439e787b422e","slug":"the-head-and-members-of-the-nomination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन आज से
पुवायां।
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार और मंगलवार को होने वाले नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर अलग अलग आठ काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल करेंगे।
पुवायां ब्लाक के 78 प्रधान, 920 सदस्य, खुटार ब्लाक के 59 प्रधान, 697 सदस्य, बंडा ब्लाक के 81 प्रधान, 979 सदस्य और सिंधौली ब्लाक के 87 प्रधान, 1043 सदस्य पदों के लिए 16 और 17 नवंबर को नामांकन कराए जाएंगे।
नामांकन के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर निर्वाचन अधिकारियों की ओर से आठ-आठ कांउटर स्थापित कराकर बैरिकेटिंग कराई गई है। यहां पर प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक पहुंचकर पर्चा दाखिल कराएंगे। एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा ने नामांकन स्थलों का मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि ब्लाक कार्यालयों पर नामांकन के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा और बैरिकेटिंग के अंदर अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। प्रत्याशी और उसके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
कुल 305 प्रधान पदों के लिए होगा नामांकन
पुवायां। पुवायां तहसील के खुटार, बंडा, सिंधौली और पुवायां ब्लाक में सोमवार और मंगलवार को प्रधान पद के कुल 305 और सदस्य पद के 3639 पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा। 18 और 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक वापसी और तीन बजे केे बाद चुनाव चिन्ह आवंटन का काम किया जाएगा। 28 नवंबर को सिंधौली में 103 मतदान केंद्रों, 198 मतदेय स्थलों पर 65573 मतदाता, बंडा में 111 मतदान केंद्रों, 222 मतदेय स्थलों पर 74208 मतदाता, खुटार में 79 मतदान केंद्रों, 132 मतदेय स्थलों पर 41291 मतदाता, पुवायां में 101 मतदान केंद्रों, 186 मतदेय स्थलों पर 59632 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।