फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The government plans to promote the public-interest

केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का करें प्रचार

Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The government plans to promote the public-interest
केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का करें प्रचार
भाजपा की बैठक में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष के कचहरी स्थित आवास पर हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों-मजदूरों के लिए जो लाभकारी योजनाएं चलाई हैं, उनका प्रचार-प्रसार गांव-गांव बहुत जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने छह अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को सफल बनाने और आजीवन सहयोग निधि से सहयोग करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से प्राणपण से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव की पराजय का बदला कार्यकर्ता विधानसभा की सभी सीटें जीतकर ले। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव की सभी सीटें जितवाने का संकल्प लें, ताकि हर ओर कमल ही दिखाई दे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सेक्टरवार रचना तैयार कर ली गई है, आगामी चुनाव इसी रणनीति पर लड़ा जाएगा। महामंत्री डीपी सिंह के संचालन में हुई बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र, आनंद सहाय, रजनीश दीक्षित, मलिखान सिंह लोधी, सतेंद्र सहाय, डॉ. राम लड़ैते कनौजिया, अनुराधा रमानी, मंजुला बाथम, चंद्रकांता सिंह, रम्मन गुप्ता, विमलेश सक्सेना, गंगाराम मिश्र, अरविंद राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed