फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The goal of the association to make India Biswguru

भारत को विश्वगुरु बनाना ही संघ का लक्ष्य

Mon, 19 Dec 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
The goal of the association to make India Biswguru
पथ संचलन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जब-जब दबाने, कुचलने या मिटाने की कोशिशें हुईं, तब-तब यह और विस्तारित हुआ। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत चरित्रवान, संस्कारवान और आपदा की घड़ी में बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा में तत्परता से जुटने वाले नागरिकों को तैयार करने में निरंतर सक्रिय संघ का लक्ष्य देश को विश्वगुरु बनाना है। नब्बे साल से लगातार प्रयास के बाद अब यह लक्ष्य करीब है। अब अंतिम पड़ाव को पाना है। इसमें सभी स्वयंसेवक सक्रियता से जुटे रहें। यह विचार संघ के ब्रजप्रांत के सह कार्यवाह अजय खंडेलवाल ने रविवार दोपहर मिशन ग्राउंड में स्वयंसेवक सम्मेलन में व्यक्त किए। इससे पहले दो स्थानों से नए गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। टाउनहाल स्थित संघ कार्यालय से शुरू हुआ पहला पथ संचलन सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, मालखाना मोड़ होकर मिशन ग्राउंड पहुंचा जबकि दूसरा पथसंचलन अजीजगंज स्थित वृंदावन गार्डन से आरंभ होकर गर्रापुल, चार खंभा, चौक होकर सम्मेलन स्थल पहुंचा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और मेडिकल टीमें साथ रहीं। एसपी केबी सिंह भी सम्मेलन स्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य वक्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और आजादी मिलने के बाद महात्मा गांधी की हत्या के मामले में, आपातकाल के दौरान, अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के दौरान और हाल में असहिष्णुता के मुद्दे पर संघ को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई लेकिन संघ अपने विचारों और समर्पित स्वयंसेवकों की विस्तृत शृंखला के साथ अडिग रहा जबकि आरोप लगाने वालों की ही कलई हर बार खुली। इस देश में तमाम धर्म और सिद्धांत को मानने वाले रहते हैं और संघ सभी का आदर समरसता वाले भाव से करता है। सभी से यही अपेक्षा भी रखता है कि वे अपने देश के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहें। सम्मेलन में मुख्य शिक्षक रविशरण सिंह, विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्र, विभाग प्रचारक कीर्ति कुमार, जितेंद्र, प्रभात सहाय, अनिल सिंह, रामशंकर अग्रवाल, श्याम सिंह, ओम प्रकाश, जिला प्रचारक राजेश, भद्रपाल गंगवार, डॉ. डालचंद, कुंवर पाल, अभिनव तिवारी, ललित, नगर प्रचारक अरविंद, नगर प्रचार प्रमुख विश्वजीत, सुचित सेठ आदि स्वयंसेवक मौजूद थे। संचालन रवि मिश्र ने किया। 
विज्ञापन

सम्मेलन में कई भाजपा नेताओं को नहीं मिला प्रवेश
मिशन ग्राउंड में रविवार दोपहर हुए आरएसएस के स्वयंसेवक सम्मेलन में गणवेश न पहने होने के कारण गेट पर सुरक्षा में तैनात स्वयंसेवकों ने कई भाजपा नेताओं को रोक दिया। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र, जिला महामंत्री नवनीत पाठक, मानवेंद्र सिंह, कोविद सिंह, अरुण सागर, डॉ. सुधीर गुप्ता आदि शामिल थे। पूर्ण गणवेश में पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव बेखटके दाखिला पा गए जबकि गणवेश वाली टोपी पहने होने पर भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश खन्ना, तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया को प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed