फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The GM was upset after seeing the bars came out at Nigohi railway station.

निगोही रेलवे स्टेशन पर सरिया निकली देख जीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 27 Mar 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
The GM was upset after seeing the bars came out at Nigohi railway station.
शाहजहांपुर के निगोही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम व डीआरएम शहबाजनगर और निगोही स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशर पर सरिया निकली देख जीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित को निर्देशित किया। शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन होने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

शनिवार को रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा व मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर आशुतोष पंत की स्पेशल गाड़ी सुबह 9.15 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई। कुछ देर रुकने के बाद रेलवे के उच्चाधिकारियों की स्पेशल ट्रेन शहबाजनगर, निगोही के लिए रवाना हो गई। दोनों अधिकारियों ने शहबाजनगर रेलवे स्टेशन पर प्रदान की जा रही यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद निगोही रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, टिकट विंडो आदि का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म पर टीनशेड डालने के लिए बनाए गए बेस में सरिया निकली देख महाप्रबंधक ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने टीनशेड डालने का काम जल्द पूरा करने या फिर सरिया को हटाने के निर्देश दिए, जिससे किसी को चोट लगने की संभावना न रहे। इस बीच शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन पर यात्री ट्रेनों का संचालन होने के संबंध में सवाल किए जाने पर रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी वह तथा रेलवे के अन्य अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सभी व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद ही ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस बीच निगोही कस्बे में 51 सी तथा तालगांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने के बाद अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेल महाप्रबंधक, डीआरएम व अन्य रेल अधिकारी बीसलपुर, पीलीभीत व भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को निकल गए। महाप्रबंधक ने शाहबाजनगर के समीप किमी संख्या 65/2-1 पर स्थित छोटा पुल संख्या 89, निगोही व बीसलपुर स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 56/2-1 पर स्थित समपार संख्या 11-ई, किमी संख्या 48/2-1 पर स्थित समपार सं. 10-ई, किमी 40/9-3 के मध्य कर्व संख्या पांच, किमी संख्या 40/4-3 पर कार्यरत रेलपथ गैंग संख्या पांच, बीसलपुर-भोपतपुर के मध्य किमी 25/5-4 पर स्थित सीमित ऊंचाई वाला पुल संख्या 36 तथा पीलीभीत-शाही के मध्य किमी संख्या 263/6-264/0 पर स्थित महत्वपूर्ण बड़ा पुल सं. 270 का बारीकी से संरक्षा निरीक्षण भी किया।

स्पेशल ट्रेन से 120 किमी प्रति घंटा से किया गति परीक्षण
जीएम ने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत से भोजीपुरा तक 120 किमी प्रति घंटा की गति परीक्षण भी किया। इससे पहले निगोही रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट रख-रखाव के लिए रुपये दस हजार का सामूहिक पुरस्कार दिया। उन्होंने समपार संख्या 10 कार्यरत गेटमैन ईश्वर चंद के संरक्षा नियमों की अच्छी जानकारी पर खुश होकर पांच हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद जीएम ने प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार रुपये का सामूहिक पुरस्कार गैंग के सदस्यों को दिया। कर्षण वितरण डिपो के जूनियर इंजीनियर दिवाकर एवं सहायक टीआरडी संतोष ओझा को पांच-पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed