फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conclusion of POCSO Awareness Week

Shahjahanpur News: पॉक्सो जागरूकता सप्ताह का समापन

Tue, 06 Oct 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of POCSO Awareness Week
जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की ओर से पॉक्सो अ​धिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूकता सप्ताह के
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे पॉक्सो जागरूकता सप्ताह का समापन हो गया। अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय के विद्यार्थियों ने ‘काश किसी ने सुना होता’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पॉक्सो कानून के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा पॉक्सो विषय पर चित्रकला और रील मेकिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अपर जनपद न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह मौजूद रहीं। विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। विधि अध्ययन संकाय के प्रभारी प्रो. जय शंकर ओझा, डॉ. अनिल कुमार, सह-संयोजक प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. दीप्ति गंगवार, रंजना खंडेलवाल, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता और प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो. अफजल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed