फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shah Club defeated the Red team by two wickets.

Shahjahanpur News: शाह क्लब ने रेड की टीम को दो विकेट से हराया

Tue, 06 Oct 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shah Club defeated the Red team by two wickets.
कैंट ​स्थित मैदान पर शतक बनाने के बाद खुशी जताते अनुज। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में शाह क्लब ने शाह क्लब रेड को दो विकेट से हरा दिया। दोनों ही टीमों के एक-एक खिलाड़ी ने शतक लगाया। अनुज की 125 रनों की पारी ने जीत का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन

शाह क्लब रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 406 रन बनाए। अनुज यादव ने 117 रन की पारी खेली। रजनीश ने 92 रन बनाए। दीपक राजपूत ने 39, अभिषेक कनौजिया ने 38 और मधुर ने 27 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह क्लब की टीम ने 43.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह ने 125 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 17 चौके और पांच छक्के लगाए। अनिरुद्ध वर्मा ने 64 रन बनाए। अरनव कुशवाहा ने 31, शिखर दीक्षित ने 39 और राहुल ने 61 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह क्लब रेड की ओर से प्रसून कुमार और अनुज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि गुलजार पठान, कौटिल्य यादव और आर्यन सिंह को एक-एक विकेट मिला। कोच अभय सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed