फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Human civilization will move towards a new direction through the efficient use of AI: Rajinikanth

एआई के कुशल प्रयोग से नई दिशा की ओर बढ़ेगी मानव सभ्यता : रजनीकांत

Tue, 06 Oct 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Human civilization will move towards a new direction through the efficient use of AI: Rajinikanth
जवाहर नवोदय स्कूल में प्रतिभागियों को सम्मानित करते नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत। स्रोत: विद्यालय
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने कहा कि एआई के कुशल प्रयोग से नई दिशा की ओर मानव सभ्यता बढ़ेगी।
विज्ञापन

एमपी फाउंडेशन के तत्वावधान और बैंक ऑफ बड़ौदा व टीसीआईएल की सहयोग से हुई कार्यशाला में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रयोग, इसके मानवहित में उपयोग और संभावित दुष्प्रभावों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। फाउंडेशन की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को किट प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सत्यपाल गंगवार, उप प्राचार्य ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed