फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Foundation of the Legal Profession is Ethics and Honesty: Omprakash

वकालत का आधार नैतिकता और ईमानदारी : ओमप्रकाश

Sat, 09 May 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The Foundation of the Legal Profession is Ethics and Honesty: Omprakash
शपथ ग्रहण करते तहसील बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद
पुवायां। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि वकालत केवल कानून की धाराएं और न्यायालय की बहसों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा पेशा है जो समाज के प्रति उत्तरदायित्व, नैतिकता और ईमानदारी जैसे मूल्यों पर आधारित होता है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वकील को केवल कानून का ज्ञाता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील, बुद्धिमान और जिम्मेदार नागरिक भी होना चाहिए।
विज्ञापन

ओमप्रकाश गुप्ता ने अध्यक्ष अजय पांडे और अध्यक्ष ने महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला, कोषाध्यक्ष सतीश कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक) अभिनव सिंह, अवनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) धीरज वर्मा, संयुक्त मंत्री रिचिक वैश्य, सुरेशचंद्र चौधरी, रामगोपाल पांडे, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से अधिक) विजेंद्र सिंह यादव, हरिओम शुक्ला, गोपाल अग्निहोत्री, अंकुज मिश्रा, ज्ञानेंद्र सक्सेना, अनूप वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से कम) पंकज कुमार, अर्जित कुमार वाजपेयी, अमरनाथ शुक्ला, छविनाथ, पवन कुमार और हरमीत सिंह को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथग्रहण के दौरान चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सक्सेना, हरिओम अवस्थी, सरवन कुमार मिश्रा, महेश पटेल को सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह गर्चा, महामंत्री रामरेश चौधरी, शाहजहांपुर के अधिवक्ता ओम सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के संरक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, सुधीर त्रिवेदी, रामलड़ैते श्रीवास, अमरदीप सिंह बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed