{"_id":"6872bef3abe1d5bc3902b042","slug":"the-first-smart-road-of-the-district-will-be-handed-over-to-the-municipal-corporation-in-a-month-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-147931-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक माह में नगर निगम को हस्तांतरित हो जाएगी जिले की पहली स्मार्ट रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक माह में नगर निगम को हस्तांतरित हो जाएगी जिले की पहली स्मार्ट रोड
विज्ञापन
सुभाषनगर स्थित स्मार्ट रोड। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से सुभाषनगर में जिले की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण कराया जा रहा है। चार साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी स्मार्ट रोड का निर्माण पूरा नहीं कर पाया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभी एक माह से अधिक का समय निर्माण पूरा होने में लग जाएगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सड़क को नगर निगम को हस्तांतरित करेगा।
चार साल से अधिक समय पहले 13.50 करोड़ रुपये की लागत से शहर की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण सुभाषनगर में शुरू कराया गया था। 900 मीटर रोड का निर्माण हो रहा है। इस रोड के दोनों ओर बिजली के केबल, पाइप आदि डालने के लिए डक्ट, फुटपाथ और डिवाइडर को बनाया गया है।
सुंदरीकरण के लिए फैंसी स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं हैं। बिजली का कनेक्शन नहीं होने की वजह से अभी लाइट जलना शुरू नहीं हो पाईं हैं। नगर निगम की ओर से लाइट जलाने के लिए अलग से ट्रांसफाॅर्मर लगाने की बात चल रही है। कनेक्शन होने के बाद ही लाइट जलना शुरू हो पाएगी। इसके साथ ही अभी डिवाइडर में पौधरोपण का कार्य होना बाकी है।
विज्ञापन
--
मार्च 2023 में होना था कार्य पूरा, अब भी बाकी
कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को मार्च, 2023 तक सड़क का निर्माण पूरा करना था। इसके बाद यह स्मार्ट रोड नगर निगम को सौंपी जानी थी। पहले रेलवे के अंडरपास की वजह से काम अटक गया था। तब दिसंबर 2023 तक काम पूरा करने का समय बढ़ा दिया गया। यहां पर सड़क का निर्माण हो गया है। अब भी सुंदरीकरण का कार्य बाकी है। चार साल के बाद भी स्मार्ट रोड के मानक को यह सड़क पूरा नहीं कर पा रही है। अक्तूबर में नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि डेढ़ माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नौ माह से अधिक का समय हो गया है। अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
--
केरूगंज से राष्ट्रीय राजमार्ग तक बनाई जाएगी दूसरी स्मार्ट रोड
नगर निगम की ओर से केरूगंज से मघईटोला होते हुए नेशनल हाईवे तक 25 करोड़ की लागत से स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। इस सड़क की लंबाई 2.2 किमी होगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पीडब्ल्यूडी तैयार कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह स्मार्ट रोड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। लाइट की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी। इसके साथ ही हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मघईटोला मोहल्ला में बस्ती वाले क्षेत्रों में चौड़ाई कम होगी। मघईटोला मोड़ से नेशनल हाईवे तक सड़क के 30 मीटर चौड़ी रहने की संभावना है। यहां पर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। डिवाइडर पर पौधरोपण किया जाएगा। डीपीआर तैयार हो गई है। अब टेंडर प्रक्रिया का कार्य शुरू किया जाएगा।
--
संभावना है कि एक माह में पीडब्ल्यूडी स्मार्ट रोड हस्तांतरित कर देगा। इसके साथ ही केरूगंज से मघईटोला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक बनने वाली स्मार्ट रोड की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त