फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The episode of Shri Ram's exile moved the audience.

Shahjahanpur News: श्रीराम वनवास के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर

Thu, 16 Oct 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The episode of Shri Ram's exile moved the audience.
तिलहर के पोटरगंज मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : shrinagar news
शाहजहांपुर। जिले में कई स्थानों पर श्रीराम लीला का मंचन जारी है। कलाकारों के भावपूर्ण मंचन को देखकर दर्शक भावविभोर हो रहे हैं।
विज्ञापन

तिलहर। श्री जनता रामलीला समिति की ओर से पोटरगंज मैदान में चल रही रामलीला में अयोध्या से आए श्री किशोर आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का मंचन किया। कलाकारों ने संवादों और अभिनय के माध्यम से दशरथ के दुख, कौशल्या के करुण विलाप और राम, सीता, लक्ष्मण के वनगमन के प्रसंग को प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष निलेश गुप्ता, मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता, पूर्व सभासद विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कांट। श्रीरामलीला में वृंदावन के कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद, रामादल और रावण दल में युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, सुलोचना के सती होने के प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला मंचन की शुरुआत अंगद-रावण संवाद से प्रारंभ हुई। सुलोचना के सती होने का मंचन देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। मंचन के अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना, संजीव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोजा। रोजा चीनी मिल के सौजन्य से रौसर कोठी के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में राम जन्म, रावण जन्म, विश्वामित्र के द्वारा राम लक्ष्मण को मांगना और ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दौरान मेला अध्यक्ष आनंद दीक्षित, संजीव मिश्रा, योगेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने डाली वरमाला
मिर्जापुर। कस्बे के ब्रह्मदेव स्थान पर चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मनोहारी मंचन किया गया भगवान राम के द्वारा शिव धनुष को तोड़ते ही और सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। पूरा पांडाल राम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन में मेला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव, पप्पू सक्सेना, मुकेश सक्सेना, रनवीर सिंह, प्रेम सिंह पंजाबी, विशाल जौहरी, रत्नेश यादव आदि का सहयोग रहा। संवाद




भगवान राम के जन्म की लीला का किया मंचन
बंडा। श्री रामलीला मेले में वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्री राम का जन्म व यज्ञ रक्षा के लिए विश्वामित्र के साथ जाने की लीला का मंचन किया। महर्षि विश्वामित्र ने राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने अयोध्या नरेश दशरथ से राम व लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह किया। राजा दशरथ की भूमिका में निरंकार ने गंभीरता और भावनाओं से भरा अभिनय कर दर्शकों को भावविह्वल कर दिया। वशिष्ठ बने जीतू ने नीति और धर्म के सार को अपने संवादों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विश्वामित्र बने प्रांशू शुक्ला ने अपनी दृढ़ आवाज से मंच पर भक्ति और अध्यात्म का माहौल सजीव किया। संवाद

तिलहर के पोटरगंज मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

तिलहर के पोटरगंज मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : shrinagar news

तिलहर के पोटरगंज मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

तिलहर के पोटरगंज मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : shrinagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed