फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The end of the war has given hope to entrepreneurs.

Shahjahanpur News: युद्ध थमने से जगी उद्यमियों में आस

Thu, 18 Jun 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The end of the war has given hope to entrepreneurs.
हेमंत रोहरा, उद्यमी
शाहजहांपुर। ईरान और अमेरिका-इस्राइल में सुलह होने पर उद्यमियाें में आस जगी है। युद्ध के चलते केमिकल, प्लास्टिक के कच्चे माल समेत कई औद्योगिक सामग्री के दाम काफी बढ़ गए थे। इसके चलते उद्यमियों के कारोबार पर काफी फर्क पड़ा। युद्ध रुकने से दाम कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

युद्ध के चलते घरेलू गैस सिलिंडर से लेकर घरेलू उपयोग में होने वाली वस्तुएं तक महंगी हो गईं। प्लास्टिक के उत्पादों पर महंगाई की सबसे ज्यादा आंच रही। बासमती चावल भी विदेशों में जाने के बजाय स्थानीय बाजार में खपाया जाने लगा। केमिकल महंगा होने से प्लाईवुड के कारोबार की रफ्तार सुस्त पड़ गई। सुलह होने से थोड़ी उम्मीद जगी है। उद्यमियों को उम्मीद है कि कारोबार पटरी पर लौट आएगा।
विज्ञापन

--
सुलह की अभी घोषणा हुई। इसे जमीनी स्तर पर आने में लगभग पांच महीने लग जाएंगे। कंपनी में बनने वाले शॉपिंग बैग के कच्चे माल के दाम आसमान छू रहे हैं। कारोबार मात्र 30 प्रतिशत रह गया है। इससे काफी दुश्वारियां आ रही हैं। उम्मीद है कि सुलह होने पर हालात में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हेमंत रोहरा, उद्यमी
--
प्लाईवुड में उपयोग होने वाले तमाम केमिकल महंगे हो गए हैं। प्लास्टिक का दाना तक नहीं आ पा रहा। उम्मीद है कि युद्ध थमने से कच्चे माल के दाम नीचे आएंगे। डीजल के रेट कम होने से भी मालभाड़ा भी कम होगा।
-अशोक अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए

हेमंत रोहरा, उद्यमी

हेमंत रोहरा, उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed