फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The drain has halted construction, leaving the road from Gadiyana to Shahbaznagar in a terrible condition.

Shahjahanpur News: नाले ने अटकाया निर्माण, गदियाना से शाहबाजनगर तक मार्ग का बुरा हाल

Sun, 04 Jan 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The drain has halted construction, leaving the road from Gadiyana to Shahbaznagar in a terrible condition.
शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में गदियाना से शाहबाजनगर तक मार्ग का बुरा हाल है। तीन माह से अधिक बीतने के बाद भी नाला निर्माण के नाम पर मात्र खोदाई की गई है। इस दौरान पानी बहने से सड़क पर कीचड़ हो गई है। इससे लोगों का निकलना दूभर है। निर्माण कार्य अटका होने की वजह से व्यापारियों का काम तक ठप हो गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गदियाना से शाहबाजनगर की ओर जाने वाला मार्ग वर्षों से बदहाल रहा। सड़क पर गड्ढे होने के साथ ही डामर तक गायब हो गई। इसके बाद नगर निगम ने शाहबाजनगर मार्ग पर चांदनी पुलिया तक करीब दो किलोमीटर सड़क व नाले के निर्माण के लिए दो करोड़ 55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से लाल निशान लगाकर अतिक्रमण हटाया गया। लोगों के मकान तोड़ दिए गए। उसके बाद नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया। कार्यदायी संस्था काफी धीमी गति से कार्य कर रही है। तीन महीने में मात्र नाले के निर्माण के लिए खोदाई हो पाई है। इसके चलते सड़क से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण आएदिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घर से निकलने तक का रास्ता नहीं
नाले का निर्माण होने की वजह से लोगों को अपने घरों तक जाने का रास्ता नहीं बचा है। सड़क व मकान के बीच में खोदे गए नाले को पार करने के लिए लोगों को बीच में पटला तक डालना पड़ता है।
--
आधी सड़क पर लगा मिट्टी का लगा ढेर
नाला निर्माण के लिए मिट्टी को खोदकर सड़क पर डाल दिया गया है। घरों का पानी निकलने की जगह नहीं रह गई है। इसकी वजह से सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो गया है। राहगीरों को निकलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। रोजाना हजारों लोग अपने गांवों से इस सड़क से होकर शहर जाते हैं। इसमें स्कूल जाने वाले बच्चे भी शामिल हैं। सड़क के दोनों ओर कॉलोनी बसी हैं। बदहाल सड़क होने की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
--
नाले का निर्माण दीपावली से पहले शुरू हो गया था। अब तक नाले की खोदाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- मोहम्मद जीशान
--
नाले का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। इसकी वजह से राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी होती है। दो माह से नाले का निर्माण बंद चल रहा है।
- रामविलास सक्सेना
--
नाला निर्माण की वजह से दुकान को तोड़ दिया गया। दो माह से काम ठप है। नाला निर्माण पूरा होने पर काम शुरू हो पाएगा। संबंधित ठेकेदार नाला निर्माण में रुचि नहीं ले रहा है।
- फहीम
--
सड़क से घर जाने के लिए नाले के ऊपर पटला डालना पड़ता है। इससे निकलकर घर के अंदर जाते हैं। पटले से गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं। गिरने से हाथ में भी चोट लग गई है।
- शब्बन
--
शाहबाजनगर रोड पर नाले का निर्माण चल रहा है। नाले के निर्माण का काम ठेकेदार को तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। नाले के निर्माण के बाद सड़क का निर्माण होगा। इससे राहगीरों की समस्या खत्म हो जाएगी।

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

शहबाजनगर मार्ग पर कींचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed