फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the girl child to be vulnerable to truck

ट्रक की चपेट में आकर बालिका की मौत

Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महानंदपुर में बृस्पतिवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर सड़क पार कर रही बालिका की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल से भाग रहे ट्रक चालक को दबोच लिया है। गांव महानंदपुर निवासी शहमत खां की 12 वर्षीय बेटी नेहा शाम करीब साढ़े सात बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए गांव में परचूनी की दुकान पर गई थी। वापस घर लौटते समय सड़क करते हुए नेहा शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घायल बालिका को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके चालक को ट्रक के साथ दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed