फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The crow made the electricity of the sand feeder go haywire.

Shahjahanpur News: कौए ने गुल कर दी रेती फीडर की बिजली

Mon, 14 Aug 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The crow made the electricity of the sand feeder go haywire.
शाहजहांपुर। शहर के हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र के रेती फीडर की बिजली कौए ने गुल कर दी। निगम के कर्मचारियाें ने लाइन गश्त कर फाल्ट को तलाश किया। इस बीच 220 केवी पैना ट्रांसमिशन में फाल्ट आ गया। रात में करीब आठ बजे बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपकेंद्र से रेती फीडर पर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे फाल्ट आ गया। इसके चलते अहमदपुर रेती, हयातपुरा, बिजलीपुरा समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता अंकित तिवारी ने कर्मियों को लाइन पर गश्त के लिए भेजा। पोल-टू-पोल गश्त करते अहमदपुर टिक्कल के पास इंसुलेटर में कौआ चिपका मिला। अहम बात यह थी कि कर्मियों ने कई बार पोल का जायजा लिया, लेकिन उन्हें कौआ नजर नहीं आया। करीब तीन घंटे के बाद कौए को हटाकर लाइन को दुरुस्त कराने का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन

इस बीच पैना ट्रांसमिशन में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। लगातार बिजली गुल होने से लोगों के घरों के इन्वर्टर डाउन हो गए। शाम में सब मर्सिबल व मोटर भी बिजली नहीं आने के कारण नहीं चल सके। इस वजह से पानी की टंकियां भी नहीं भर सकी। गर्मी के चलते भी लोगों का हाल-बेहाल रहा। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन लगाया। वहां से फाल्ट की जानकारी दी गई। रात करीब आठ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अंकित तिवारी ने बताया कि लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed