फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cracks in the broken relationships of four couples were filled

Shahjahanpur News: चार दंपती के टूटते रिश्तों की दरार भरी

Sat, 23 Aug 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The cracks in the broken relationships of four couples were filled
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को 24 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें चार जोड़ों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के एक दंपती की शादी चार माह पूर्व ही हुई थी। महिला ने पति पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। दूसरी ओर चौक कोतवाली क्षेत्र के ही एक दूसरे जोड़े की शादी को दो साल हुए थे। महिला का आरोप था कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है।

तीसरा मामला रोजा थाना क्षेत्र का था। महिला का आरोप था कि उसका पति व उसकी ससुराल वाले परेशान करते थे। फोन पर उसके परिवार वालों से बात नहीं कराई जाती थी। चौथा मामला बंडा का आया। दंपती की शादी को चार साल हुए थे। महिला ने बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया था। इस मौके पर महिला आरक्षी मोनिका रानी, करुणा व पिंकी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed