{"_id":"99c8a98151c64c19a4a44cd7142600fc","slug":"the-cost-of-five-million-the-water-park-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की लागत से बनेगा वाटर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की लागत से बनेगा वाटर पार्क
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में नगर पालिका परिषद एक करोड़ की लागत से वातानुकूलित सामुदायिक केंद्र और पांच करोड़ की लागत से वाटर पार्क का निर्माण कराएगी। सामुदायिक केंद्र नगर के सभी लोगों को जरूरत पर उपलब्ध होगा।
नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक केंद्र तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां लोग शादी-ब्याह कर सकेंगे। बाहर के यात्रियों के रहने को कमरे भी कम शुल्क में उपलब्ध हाेंगे। केंद्र में जनरेटर की सुविधा भी होगी। अलग से एक रसोईघर भी बनवाया जाएगा, जहां बारात आदि का खाना बन सके। बिजली और पानी नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। गांधी पार्क में खंडित राष्ट्रपिता की प्रतिमा के स्थान पर संगमरमर की नई प्रतिमा भी लगवाई जाएगी।
इसके अलावा नगर के मोहल्ला तरती बाजार में वाटर पार्क बनवाया जाएगा। यहां दो पुल भी बनेंगे। वाटर पार्क बनने के बाद पुवायां के लोगों को टहलने आदि की सुविधा मिल सकेगी। इस पर लगभग पांच करोड़ की लागत आएगी। पार्क में एक मंदिर भी बनवाया जाएगा। शाहजहांपुर के बिसरात घाट की तर्ज पर बनने वाला यह पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।