{"_id":"687a9fe74902090ab20fbcf4","slug":"the-contract-worker-got-the-government-medicines-filled-for-his-friend-from-chc-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148420-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ठेका कर्मी ने सीएचसी से दोस्त को भरवा दीं सरकारी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ठेका कर्मी ने सीएचसी से दोस्त को भरवा दीं सरकारी दवाएं
विज्ञापन
खुटार। सीएचसी के एक ठेका कर्मचारी ने पुवायां से अपने दोस्त को बुलाकर सरकारी दवाओं का भरा एक गत्ता दे दिया। किसी ने स्कूटी पर बड़ा गत्ता ले जा रहे युवक का फोटो खींचा और वायरल कर दिया।
सीएचसी पर तैनात एक कर्मचारी का दोस्त पुवायां में रहता है। बृहस्पतिवार रात कर्मचारी ने दोस्त को सीएचसी बुलाया और उसे दवाओं से भरा एक बड़ा गत्ता दे दिया। रात में स्कूटी से पहुंचे युवक को संदिग्ध समझकर किसी ने उसका फोटो खींच लिया। अमर उजाला फोटो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार को मामला चर्चा में आया तो लोगों और नेताओं ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार को दवाओं की चोरी की जानकारी दी।
अधीक्षक ने दवाओं का स्टॉक चेक किया जो पूरा पाया गया। इसके बाद संबंधित कर्मचारी से पूछताछ की गई। अधीक्षक ने बताया कि शिकायत मिली थी, जांच की गई है। पुवायां का युवक काफी देर तक अस्पताल में रहा, इसीलिए आशंका है वह सरकारी दवाएं लेकर गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। जिस पर दवाएं देने का आरोप है, वह ठेकेदार की ओर से लगाया गया सफाई कर्मचारी है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। सोमवार को कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। उधर संबंधित कर्मचारी ने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। संवाद