फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The constable who demanded 25 lakhs got caught in the investigation, the SP suspended him

Shahjahanpur News: 25 लाख मांगने वाले सिपाही जांच में फंसे, एसपी ने किया निलंबित

Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The constable who demanded 25 lakhs got caught in the investigation, the SP suspended him
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मोनू राठौर से 25 लाख रुपये देने का दबाव बनाने वाले दोनों सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। सीओ की जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मोनू राठौर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि तीन जुलाई को उनके खाते में 50 लाख रुपये आ गए थे। रुपया आने के कुछ समय बाद ही किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गया था। इसकी जानकारी सिपाही जावेद अली व धर्मेंद्र कुमार को मिली तो उन्होंने संपर्क साधा। पूरी जानकारी लेने के बाद 50 लाख में आधे रुपये देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

मोनू ने काफी समझाया कि रुपये उसने नहीं निकाले और वे दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। तब भी सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। मोनू ने समझदारी दिखाते हुए सिपाहियों की मोबाइल की रिकॉर्डिंग कर ली थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग में सिपाहियों ने पहले 25, फिर 10 लाख की मांग की। तीसरी बार फोन कर कहा कि यह बात थाना प्रभारी को नहीं बताई है। तब तक के लिए दो लाख रुपया दे जाओ और अकेले आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने परेशान होकर एसपी राजेश द्विवेदी से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी। उन्हें ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराई। इसके बाद मामले की जांच सीओ से कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed