फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The combination of fog and cold wave caused a chilling feeling throughout the day.

Shahjahanpur News: कोहरे के साथ शीतलहर चलने से दिनभर रही ठिठुरन

Fri, 19 Dec 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The combination of fog and cold wave caused a chilling feeling throughout the day.
शुक्रवार को सदर बाजार में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर निकलते बाइकसवार। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह से कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ हवाएं शुक्रवार को दिनभर जनजीवन को ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। रात से ही कोहरा छा जाने से न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री घटकर 10.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुबह कोहरा इतना घना हो गया कि दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। आसमान धुंध से घिरे रहने और दिनभर धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री घटकर 14.4 डिग्री सेल्सियस हाे गया।
विज्ञापन

पछुआ हवा बृहस्पतिवार रात से ही सर्दी बढ़ाने लगी। शुक्रवार को सुबह छह बजे कोहरा थोड़ा कम रहा, लेकिन बाद में वह घना होने लगा। सुबह आठ बजे तक इतना कोहरा हो गया कि कुछ दूर आगे का दिखना कठिन हो गया। कोहरे की वजह से सुबह घरों के आंगन से लेकर बाहर सड़कें तक भीग गईं। दिन में एक बजे के करीब हल्की धूप निकली लेकिन वह बेअसर रही।
विज्ञापन


शाम चार बजे के बाद फिर से सर्दी बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पछुआ हवा ने कोहरे के कारण शीतलहर में बदलकर दिन में सर्दी बढ़ा दी है। उन्हाेंने बताया कि शुक्रवार शाम से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गई है और बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक कम हाे गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायुदाब में कमी से हवा की रफ्तार रात से कम होगी, लेकिन शनिवार को सुबह से कोहरा के साथ बादल छाए रहेंगे। ऐसी दशा में धूप नहीं निकलने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed