{"_id":"58cd70bf4f1c1b2d5a32b9f3","slug":"the-coincidence-which-came-to-the-public-made-the-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयोग, जो प्रचार को आया वो बना सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयोग, जो प्रचार को आया वो बना सीएम
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
YOGI
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां पहले अखिलेश ने इस बार योगी ने किया प्रचार
मुख्यमंत्री बनने से पहले अखिलेश ने खुटार तो योगी ने पुवायां में मांगे वोट
यह एक संयोग ही है कि पुवायां विधानसभा में पार्टी के पक्ष में वोट मांगने वाले दो नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच चुके हैं।
वर्ष 2012 में अखिलेश यादव ने खुटार के नखासा बाग मैदान में पार्टी प्रत्याशी शकुंतला देवी के पक्ष में जनसभा की थी। इसके बाद शकुंतला देवी चुनाव जीत गईं और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इस बार योगी आदित्यनाथ पुवायां इंटर कालेज मैदान में पार्टी प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में वोट मांगने आए थे। फलस्वरूप चेतराम ने बरेली मंडल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री घोषित किए गए। कुल मिलाकर पुवायां विधानसभा में अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ का पार्टी के लिए वोट मांगना भाग्यशाली साबित हुआ है। दोनों नेताओं की पार्टी के प्रत्याशी तो जीते ही नेता मुख्यमंत्री भी बने।
00