{"_id":"65f35ddcccad5ef0d005e4a6","slug":"the-city-was-divided-into-three-zones-and-eight-sectors-for-lat-sahebs-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-115042-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूूस के लिए शहर को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूूस के लिए शहर को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर परंपरागत रूप से छोटे-बड़े आठ जुलूस नगर क्षेत्र में निकाले जाते हैं। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। इसलिए जोनल सेक्टर, उप सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुुुई। इस दौरान डीएम ने होली के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से निकाले जाने वाले लाट साहब के जुलूसों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के साथ चर्चा की। लोगों ने साफ-सफाई, बिजली, पानी तथा छुट्टा पशुओं आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया। इनके निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने जुलूस मार्ग पर ढीले तारों को ठीक कराने, खुले हुए ट्रांसफार्मरों को ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने रास्ते के गड्ढों को तत्काल भरवाने और नगर क्षेत्र में बैरिकेडिंग के कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। आबकारी अधिकारी को 24-25 मार्च को शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में जुलूस के दौरान ईट-पत्थर, जूता, चप्पल आदि चोट पहुंचाने वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि छतों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त कामता प्रसाद, डीएफओ प्रखर गुप्ता, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार आदि मौजूद रहे।