फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The city has to be kept clean along with the house

घर के साथ शहर भी रखना है साफ

Fri, 21 Oct 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
The city has to be kept clean along with the house
उस्मान बाग पुलिस चौकी मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। त्योहार पर शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारी की गई है। शहर को जोन में बांटकर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह-शाम सफाई कराई जाएगी, साथ ही कूड़ा उठान भी होगा। नगर आयुक्त ने नगरवासियों से भी समझदारी दिखाते हुए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

दिवाली पर हर घर-प्रतिष्ठान में खूब सफाई होती है। लोग घर सजाते भी हैं मगर अक्सर शहर को साफ-सुथरा रखने में गंभीरता नहीं बरतते। यही वजह है कि मकान-दुकान तो चमचमाते हैं लेकिन शहर गंदा हो जाता है। बाहर गंदगी में मच्छर पनपते हैं, संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। जिसका नुकसान आम जनता को ही झेलना पड़ता है। नगर निगम भी लगातार अपील करता है कि कूड़ा कूड़ेदान में ही समय से डाला जाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने त्योहारों के दौरान निकलने वाले अधिक कचरे को भी वाहनों के माध्यम से हर घर से लेने की जिम्मेदारी बांटी है। जो कचरा लोगों के घरों के बाहर रखा रहे उसे भी कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी है। शहर की संकरी गलियों में भी कचरा संग्रहण का कार्य अन्य साधनों से कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शहर की सड़कों पर भी कचरे की सफाई के लिए रोड स्वीपिंग मशीनों से सफाई कराने के लिए अफसरो को निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने इस काम को करने वाली कंपनी के अफसरों को सलाह दी है कि सफाई के लिए जरूरी है कि स्वीपिंग मशीन डिवाइडर व रोड के किनारे को ठीक से साफ करें।
सफाई के लिए छह जोन में बांटा शहर
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सफाई के लिए शहर को छह जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में छह इंस्पेक्टर लगाए गए हैं तथा पांच सफाई नायक हैं। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए 32 सुपरवाइजर हैं।
कूड़ा उठान के लिए 846 कर्मचारी तैनात
- नगर निगम की ओर से शहर में सफाई और कूड़ा उठान के लिए कुल 876 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें 300 कर्मचारी परमानेंट हैं, 165 संविदा कर्मचारी, 410 आउटसोर्स कर्मचारी हैं। वर्तमान में 1120 कर्मचारियों की जरूरत है। नगर निगम बनने के बाद महानगर की जनसंख्या 4.5 लाख हो गई है। 10 हजार पर 28 कर्मचारी की जरूरत होती है।

घर-घर हो रहा कूड़ा कलेक्शन
नगर निगम द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। इसके लिए 177 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनके ऊपर दो सुपरवाइजर लगे हैं। कूड़ा कलेक्शन में 45 ई-रिक्शे, 100 हाथ ठेलियां तथा 16 चार पहिया वाहन लगे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए भी जोन वार में बांटा गया है। प्रत्येक वार्ड में स्थित घरों से सुबह पांच बजे कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाता है। घरों से 50 रुपये सुविधा शुल्क लिया जाता है। बड़े प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्शन रेट अलग-अलग निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed