फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The circulating area of ??the railway station will be increased by breaking the library and garage

पुस्तकालय और गैराज तोड़कर बढ़ाया जाएगा रेलवे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया

Sat, 26 Mar 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
The circulating area of ??the railway station will be increased by breaking the library and garage
शाहजहांपुर रेलव स्टेशन पर एफओबी से नीचे उतरते डीआरएम अजय नंदन व अन्य रेल अधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन शुक्रवार को शाहजहांपुर, बंथरा और रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाने के लिए हिंदी पुस्तकालय और जीआरपी के गैराज, पोस्ट ऑफिस के कमरे को तोड़ने के निर्देश दिए। डीआरएम ने मालगोदाम की ओर निर्माणाधीन सड़क और नाला का निरीक्षण किया। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के नवनिर्मित स्टेशन के प्लेटफार्म और पुराना वाशिंग लाइन की ओर जाकर जायजा लिया। इस दौरान संबंधित को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम अजय कुमार का शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे आने और निरीक्षण का कार्यक्रम था। लेकिन डीआरएम बृहस्पतिवार रात दो बजे ही स्टेशन आ गए। सुबह 10 बजे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन से सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचकर हिंदी पुस्तकालय, जीआरपी के गैराज और पोस्ट ऑफिस के पुराने बने कक्षों को देखा और सबको तुड़वाने के निर्देश दिए, जिससे सर्कुलेटिंग एरिया को बढ़ाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म नंबर एक से फुट ओवर ब्रिज होकर मालगोदाम की ओर पहुंचे। मालगोदाम को तरफ निर्माणाधीन नाला और जर्जर सड़क को देखा।
विज्ञापन

नाला और सड़क का निर्माण समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम और अन्य रेल अधिकारी फुट ओवर ब्रिज से होकर प्लेटफार्म नंबर एक पर गए। जहां से शाहजहांपुर - पीलीभीत रेलखंड के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन की ओर गए। स्टेशन के प्लेटफार्म पर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज के बेस को देखा और उसको मजबूती देने के लिए निर्देश दिए। प्लेटफार्म से होकर डीआरएम पुराना वाशिंग एरिया की ओर पहुंचे। जहां निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक को देखकर उसके संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि निर्माणाधीन टैंक से पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन पर जलापूर्ति की जायेगी। जिससे यात्रियों को पीने का पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाशिंग एरिया से वापस मेन लाइन के स्टेशन की तरफ आए और वाया कार रोजा स्थित ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां से लौटकर शाहजहांपुर स्टेशन आए और अपनी निरीक्षण कार में सवार होकर बंथरा चले गए। जहां डीआरएम कृभको को जाने वाली रेल लाइन का जायजा लिया। इसके बाद डीआरएम रोजा रेलवे स्टेशन और निरीक्षण किया। इस मौके पर सीनियर डीओएम, सीनियर डीईएन कुलवंत सिंह, सीनियर टीईआरडी, सीनियर डीएसटी फर्स्ट, एसएस एके गौतम, सीएमआई मनोज सिंह, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।

मीरानपुर कटरा-बिलपुर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का किया निरीक्षण
डीआरएम ने मीरानपुर कटरा-बिलपुर के बीच समपार फाटक संख्या एलसी 343 पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। निर्माणदायी संस्था को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुरादाबाद से रोजा तक रेललाइन तथा ओएचई लाइन का भी जायजा लिया। आखिर में डीआरएम ने बरेली जंक्शन तथा बरेली कैंट स्टेशन के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 359 पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज को भी देखा। वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता (तृतीय) कुलवंत सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) जन्मजय उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed