फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The children won applause with their colorful performances at the annual celebration.

Shahjahanpur News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बटोरी तालियां

Mon, 09 Feb 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The children won applause with their colorful performances at the annual celebration.
लीड कांवेंट के वा​र्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। लीड कान्वेंट का वार्षिकोत्सव उड़ान धूमधाम से आयोजित किया गया। बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब धूम मचाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित ऑडिटोरियम में कक्षा चार की छात्राओं ने गणेशजी की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कक्षा दो की छात्रा जुनेहरा फातिमा, रिद्धिमा सक्सेना, मरियम, श्रेया ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। प्री प्राइमरी के बच्चों का नृत्य भी सराहा गया। छात्राओं ने लेडी सिंघम नाटक पेश कर महिला सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके बाद नर्सरी के बच्चों ने चंदा चमके....गाने पर नृत्य और मोबाइल एडिक्शन पर जागरूकता नाटक पेश कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इससे पहले लीड शाइनिंग स्टार का अवाॅर्ड माहिरा खान, ईशान गुप्ता, रूमैसा, अबूजर, नील मिश्रा, आयांश स्वरित को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक की ट्रॉफी फराह खान व चांदनी अनवर को मिली। इन्हें राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एडीएम एफआर अरविंद सिंह, व्यापारी नेता सचिन बाथम, भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व प्रधानाचार्य तराना जमाल ने सम्मानित किया। आभार प्रबंधक मोहम्मद जमाल ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed