{"_id":"582df3f44f1c1b5636900787","slug":"the-change-put-ink-on-the-hands-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने वालों के हाथों पर लगाई स्याही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बदलने वालों के हाथों पर लगाई स्याही
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसबीअाई ब्रांच का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा करने और बदलने का काम जिले की सभी बैंक शाखाओं में बृहस्पतिवार को भी सुबह से शाम तक चला। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही और दिन भर में बमुश्किल 12.30 करोड़ रुपये का ट्रांजिक्शन हुआ। इस दौरान नोट बदलने वालों की पहचान के लिए उनके हाथों पर स्याही भी लगाई गई।
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद से जिले की सभी 251 शाखाओं में अभी तक करीब छह अरब रुपये का लेनदेन किया जा चुका है। इसमें लगभग चार अरब रुपये के पुराने नोट भी शामिल हैं। तब से रोज औसतन 80 करोड़ से एक अरब रुपये का लेनदेन हो रहा था, जो बृहस्पतिवार को घटकर एक चौथाई रह गया। ट्रांजिक्शन में गिरावट का संकेत सुबह बैंक खुलने पर ही भीड़ कम होने से मिल गया था। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सभी बैंकों में केवल दस करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा किए गए। इस दौरान कैश काउंटरों और एटीएम के जरिए लोगों ने दो करोड़ रुपये का भुगतान लिया। खास यह रहा कि पांच सौ रुपये का नया नोट अभी तक नहीं जिले में नहीं आने से सौ रुपये और इससे कम मूल्य वाले नोटों का बाजार मेें संकट बना रहा।
अमिट स्याही का विकल्प बने ब्लैक मार्कर
नोट बदलने के लिए बार-बार लाइनों में लगने वालों की पहचान के लिए जिले की कुछ बैंक शाखाओं में नए नोट लेने वालों के हाथों पर अमिट स्याही लगाई गई, तमाम बैंकों में स्याही के विकल्प के तौर पर काले रंग के मार्कर से निशान लगाए गए। अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता ने बताया कि आरबीआई के निर्देश पर इंडियन बैंक एसोसिएशन को जिले की सभी शाखाओं पर अमिट स्याही उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन स्याही नहीं मिल सकी। इस कारण तमाम बैंकों में मार्कर इस्तेमाल करना पड़ा। उधर, बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की विकास भवन शाखा के स्टाफ ने पड़ोस के निर्वाचन कार्यालय से अमिट स्याही का जुगाड़ करके उसी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
एसबीआई के छह एटीएम उगल रहे दो हजार के नोट
शाहजहांपुर। एसबीआई ने शहर में अपने एटीएम के नोटों वाले कैसेट दो हजार वाली नई करेंसी के लायक अपडेट करा दिया है। इसके टाउन हाल मेन ब्रांच स्थित पांच मशीनों के अलावा पुलिस लाइन स्थित एटीएम से भी दो हजार रुपये के नोट ग्राहकों को मिलने लगे हैं। बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन स्थित एटीएम में भी दो हजार वाली करेंसी अपलोड करने की तैयारी है। ऐसे में शुक्रवार से इस बैंक के छह एटीएम से दो हजार वाले नोटों की निकासी शुरू हो जाएगी। मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की।
महिलाओं-बुजुर्गों और पेंशनर के अलग काउंटर
शाहजहांपुर। एसबीआई के टाउनहाल स्थित मेन ब्रांच में नोट जमा करने, बदलने और निकासी के लिए पहुंच रहीं महिलाओं, बुजुर्गों एवं बीमारों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्य परिसर में प्रवेश देने का नियम बनाया गया है। मुख्य भवन परिसर में महिलाओं के लिए एक अलग काउंटर बनाया गया है। इसी तरह बुजुर्गों एवं पेंशनरों के लिए भी अलग काउंटर है। यहां सुबह लगने वाली कतार में सबसे पहले महिलाओं को प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है। उसके बाद बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को प्रवेश दिया जाता है।
इंडियन बैंक के एटीएम से भी मिलेंगे दो हजार के नोट
शाहजहांपुर। एसबीआई की ही भांति अब घंटाघर रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा परिसर में लगे एटीएम में नोटों वाले कैसेट अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां से भी जल्द ही दो हजार रुपये के नोटों की निकासी की उम्मीद जताई जा रही है।
बुजुर्गों की अलग पंक्ति बनाने का सुझाव
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने डीएम राम गणेश को ज्ञापन देकर इन दिनों बैंकों में हो रही भारी भीड़ को देखते बुजुर्गों और पेंशनरों की अलग लाइन बनाने का सुझाव दिया है। संस्था के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिवेदी ने कहा कि भीड़ में बुजुर्गों के दबने ओर चोट लगने का खतरा बना रहता है। ज्ञापन देने वालों में मोहित पांडेय, प्रदीप कुमार, अमित शुक्ला, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
बैंककर्मियों के लिए मांगा बोनस
केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू किए जाने के बाद से दिन-रात एक कर काम कर रहे बैंककर्मियों की तारीफ कर चुकी इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बैंक स्टाफ समेत इस कार्य में जुटे अन्य सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली से उन्हें एक माह के वेतन के समतुल्य बोनस और अन्य लाभ देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सीईसी सदस्य अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता, सचिव अनुज गुप्ता आदि ने वित्त मंत्री को ज्ञापन के साथ अग्रणी बैंक प्रबंधक के माध्यम से सभी शाखाओं को आभार पत्र भेजे हैं।