फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The caste census will begin in February next year.

Shahjahanpur News: अगले वर्ष फरवरी से शुरू होगी जातिगत जनगणना

Fri, 19 Jun 2026 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The caste census will begin in February next year.
शाहजहांपुर। जनगणना 2026 के तहत मकानों की जनगणना और सूचीकरण का सौ प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अगले वर्ष फरवरी से मार्च तक जातिगत गणना की जाएगी। जनगणना करने वाले लोगों का भुगतान का कार्य किया जा रहा है। नक्शा बनाने का कार्य पूरा हो गया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में जनगणना की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2011 के बाद अब जनगणना का कार्य शुरू हुआ है। सबसे पहले मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य किया गया। 10 जून को यह कार्य पूरा हो गया। जनगणना के लिए 6131 प्रगणक, 1035 सुपरवाइजर और 106 नोडल अधिकारी लगाए गए। इन लोगों ने प्रत्येक घर में जाकर 34 प्वाइंट्स पर सवाल किए।
विज्ञापन

इसका डाटा तैयार कर शासन के पोर्टल पर अपलोड किया है। दूसरे चरण में फरवरी में जनगणना होगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी ली जाएगी। यह जातिगत जनगणना के रूप में होगी। इसमें एक माह से अधिक समय लगेगा। इसमें 15 से 20 प्वाइंट्स होंगे। इनके आधार पर जानकारी ली जाएगी। मकानों की गणना और सूचीकरण का डाटा भारत सरकार के पोर्टल पर फीड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। फरवरी में जातिगत जनगणना शुरू होगी। मार्च के अंत तक इसको खत्म कर दिया जाएगा। जनगणना का डाटा भारत सरकार के पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व व नोडल अधिकारी जनगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed