फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bullet was not shot, the injury marks found on the hands and feet of the teenager

सटाकर नहीं मारी गई गोली, किशोरी के हाथ-पैर में मिले चोट के निशान

Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली से किशोरी की मौत के मामले में नए तथ्य सामने आ रहे हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी के हाथ और पैर पर चोट के निशान मिले हैं।रिपोर्ट में थोड़ी दूर से गोली चलने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
The bullet was not shot, the injury marks found on the hands and feet of the teenager

विस्तार

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली से किशोरी की मौत के मामले में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के हाथ-पैर में चोट के निशान मिले हैं। गोली भी सटाकर नहीं मारी गई जिससे जांच कई बिंदुओं पर चल रही है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। किशोरी के पिता ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई थी। पास में ही पिता की दोनाली बंदूक पड़ी थी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। बताया कि युवक उनकी बेटी को कई दिन से प्रताड़ित कर रहा था। उसके फोटो सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वायरल किए थे। इससे परेशान होकर बेटी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। बृहस्पतिवार रात में ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को किशोरी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस द्वारा तैयार किए क्राइम सीन के बाद मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी के हाथ और पैर पर चोट के निशान मिले हैं। आत्महत्या करने वाला व्यक्ति आमतौर पर खुद से बंदूक सटाकर गोली मारता है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है। गोली बिल्कुल सटाकर नहीं मारी गई है। रिपोर्ट में थोड़ी दूर से गोली चलने की आशंका जताई गई है। डबल बैरल बंदूक से थोड़ी सी भी दूरी से गोली चलाकर खुद को मारना काफी मुश्किल है। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कह रही है। कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के बदले तेवर, युवक पर लगे आरोप अभी साबित नहीं
शुक्रवार को किशोरी के पिता एफआईआर की कॉपी लेने थाने गए तो पुलिस के तेवर बदले हुए नजर आए। किशोरी के पिता के मुताबिक, पुलिस ने हिरासत में लिए युवक पर लगाए गए आरोपों का खंडन कर दिया। हल्का दरोगा उसे कमरे में ले गए। पिता ने बताया कि उससे कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेटी के शरीर पर सात चोटें पाई गईं हैं। शक की सुई किसी की ओर भी घूम सकती है। किशोरी ने वीडियो अपनी ही आईडी से डाले हैं। इसके बाद वह परेशान होकर घर लौट गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी कुछ खास स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसके लिए संबंधित डॉक्टर के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। हिरासत में लिए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed