फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bull that killed an elderly person in Pipra Japti also died

Shahjahanpur News: पिपरा जप्ती में बुजुर्ग को मारने वाले सांड़ ने भी तोड़ा दम

Thu, 17 Oct 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
The bull that killed an elderly person in Pipra Japti also died
विज्ञापन


खुटार। बंडा के गांव पिपरा जप्ती में बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें मार डालने व पांच लोगों को घायल करने वाले सांड़ की बुधवार सुबह गांव सिमरा वीरान के राजकीय गोसदन में मौत हो गई। आशंका है कि उसे रैबीज हो गया था।
गांव पिपरा जप्ती में 14 अक्तूबर की शाम छह बजे कहीं से आए एक छुट्टा सांड़ ने गांव के अशोक कुमार, सुरेंद्र, अंशुल शर्मा, रामचंद्र व प्रेमपाल पर हमला कर घायल कर दिया था। 60 वर्षीय ओमप्रकाश को पटक-पटक कर मार डाला था। एसडीएम संजय पांडे और सीओ पंकज पंत ने खुद मोर्चा संभालकर जेसीबी पर चढ़कर ग्रामीणों व वनकर्मियों की मदद से सांड़ को पकड़वाया था। इसके बाद उसे सिमरा वीरान के राजकीय गोसदन भिजवाया था। गोसदन में सांड़ को पानी पिलाने का प्रयास किया गया तो वह दूर भाग गया। ग्वालों के अनुसार, सांड़ की बुधवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पाकर विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत मंत्री विपिन मिश्रा गोसदन पहुंचे और सांड़ को अपनी देखरेख में दफन कराया। विपिन ने बताया कि सांड़ को कुत्ते या बंदर आदि किसी जानवर ने काट लिया होगा, जिस कारण उसे रैबीज हो गई। सांड़ में रैबीज जैसे लक्षण भी दिख रहे थे। रैबीज की आशंका के कारण ही सांड़ का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed