फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bull attacked and killed the young man in Sindhauli

सिंधौली में सांड़ ने हमलाकर युवक को मार डाला

Fri, 30 Oct 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
The bull attacked and killed the young man in Sindhauli
शाहजहांपुर। सिंधौली इलाके में खेत पर धान की रखवाली करने गए युवक पर सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले अस्पताल ले गए जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दिए बगैर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं खेत की रखवाली करने गए एक अन्य युवक सांड़ को देखकर दूर भाग गया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

सिधौली थाना क्षेत्र के गांव चठिया रसूलपुर निवासी जगरूप ने बताया उनका भतीजा शिवकुमार (20) खेती करता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत पर धान की रखवाली करने गया था। वहां पहले से मौजूद सांड़ ने शिवकुमार पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो दौड़कर सांड़ को भगाया। मगर तब तक शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो चुका था। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। मगर उससे रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। इसके बाद शिवकुमार का दाह संस्कार कर दिया गया। दो बहनों और भाइयों में शिवकुमार चौथे नंबर का था।
विज्ञापन

न भागता दूसरा युवक को चली जाती जान
शिवकुमार के चाचा जगरूप ने बताया कि बुधवार सुबह गांव का एक दूसरा युवक भी खेत पर गया था, जो सांड़ को देखकर दूर भाग गया। मगर शिवकुमार वहीं खड़ा रहा, जिस पर सांड़ ने हमला कर दिया। जगरूप के मुताबिक पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन किसी ने नहीं सुना। सांड़ अभी भी उसी खेत के पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed