फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of the secretary of the cooperative society found hanging in the warehouse in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सहकारी समिति के सचिव का शव गोदाम में फंदे से लटका मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 24 Mar 2025 12:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:57 PM IST
सार

गढ़िया रंगीन के जौरा खास सहकारी समिति के सचिव दिनेश मिश्रा (50 वर्ष) का संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कार्यालय में ही फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
dead body of the secretary of the cooperative society found hanging in the warehouse in Shahjahanpur
कार्यालय में जांच करती पुलिस, सचिव दिनेश मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के जौरा खास सहकारी समिति के सचिव दिनेश मिश्रा (50 वर्ष) का शव रविवार सुबह गोदाम में बने कार्यालय में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अधिकारियों पर भुगतान के लिए उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। देर शाम उनके बेटे ने कुछ लोगों पर हत्या के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बरेली जिले के सुभाषनगर निवासी दिनेश मिश्रा करीब 27 साल से यहां सहकारी समिति में सचिव थे। वह कार्यालय में ही बने कमरे में रुकते थे। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने उनका शव लटका देखा। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, दिनेश मेज पर कुर्सी रखकर चढ़े थे। इसके बाद कुंडे में रस्सी डालकर फंदे से लटक गए। शाम को आईं उनकी पत्नी मंजू मिश्रा पति का शव देखकर मौके पर ही बिलख पड़ीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एटीएम से निकले नकली नोट: यूपी के इस शहर से सामने आया चौंकाने वाला मामला, जांच में जुटे एसबीआई के अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समिति के अधिकारी पति से रुपये के भुगतान का दबाव बना रहे थे, जो वे जमा नहीं कर पाए। इसको लेकर पति काफी तनाव में रहते थे। गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी शिवदीन ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक के बेटे ने दी तहरीर 
इधर, देर शाम मृतक के बेटे प्रियांशु मिश्रा थाने में पहुंचे। उन्होंने दी तहरीर में पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे पिता के आत्महत्या करने की सूचना फोन पर उन्हें मिली थी। मां के साथ यहां आने पर कुछ लोगों ने उन्हें बताया, पिता ने आत्महत्या नहीं की है। एक माफिया खाद लेने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। मना करने पर मारकर लटका दिया। 

मां को पिता ने बताया था कि दो वर्ष पूर्व जो मुकदमा चल रहा है। उसमें समझौते का दबाव बनाने के साथ उन्हें धमकी दी जा रही है। पिता ने मां को यह बी बताया था कि 15-20 लोगों पर उनके रुपये उधार थे, जो उन्हें नहीं दे रहे थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाए। 

चार साल पहले हुई थी लूट, मशीन तोड़ दी थी
सचिव दिनेश मिश्रा के साथ चार साल पहले लूट की वारदात हुई थी। उन्होंने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उन लोगों ने गोदाम खोलते समय वसूली के 50 हजार रुपये लूट लिए। सरकारी दस्तावेज निकाल लिए और मशीन भी तोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें- UP: कार में आपदा विशेषज्ञ ने की आत्महत्या, पत्नी से बात करते-करते काटा फोन, पिस्टल से खुद को मारी गोली

प्रत्येक शनिवार को बरेली जाते थे दिनेश : सचिव दिनेश मिश्रा की पत्नी मंजू मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को शाम तक पति घर आ जाते थे। एक दिन परिवार के साथ बिताकर सोमवार की सुबह ड्यूटी पर निकलते थे। इस बार शनिवार को वे घर नहीं आए थे। फोन किया था, जो मिला नहीं।

24 नवंबर को की थी बेटी की शादी 
दिनेश मूलत: जिला बदायूं के तहसील बिल्सी के अन्नी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बरेली में मकान बनवा लिया था। अभी 24 नवंबर को ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। उनका बेटा प्रांशु पढ़ाई कर रहा है। 

पति से रोज होती थी फोन पर बात 
मंजू मिश्रा ने बताया कि पति से फोन पर रोजाना ही बात होती थी। वह कुछ बताते नहीं थे, लेकिन उनकी बातों से झलकता था कि अधिकारियों का उन पर दबाव था। उनसे गांव के लोगों के द्वारा ली गई खाद के रुपये की वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। 

कार्रवाई की चेतावनी देने से कर्मचारी त्रस्त
चर्चा है कि अवकाश निरस्त कर लगातार कार्य कराने और बार-बार कार्रवाई की चेतावनी देने से कर्मचारी त्रस्त हैं। वहीं, मनमाने तरीके से शाखाओं पर एक ही कर्मचारी से कार्य करने से बैंक के कैश की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

सहकारी बैंक के जीएम सौरव द्विवेदी ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। विभाग उनके साथ है। भुगतान को लेकर कोई बात संज्ञान में नहीं आई है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने कहा कि मृतक के बेटे की ओर से तहरीर मिली है। हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन पहले गंभीर हालत में मिले थे निलंबित वरिष्ठ शाखा प्रबंधक 
शनिवार को निलंबित वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सतीश चंद्र वर्मा रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले थे। उनका एक पैर और एक हाथ कट गया था। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। रविवार को जौरा खास समिति के सचिव दिनेश मिश्रा समिति के गोदाम के अंदर फंदे से लटके हुए मिले हैं। दो दिन में सहकारिता विभाग के कर्मियों के साथ आत्मघाती कदम उठाने जैसी घटना होना कहीं न कहीं दबाव, उत्पीड़न या फिर मानसिक तनाव की ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed