फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटीएम से निकले नकली नोट: यूपी के इस शहर से सामने आया चौंकाने वाला मामला, जांच में जुटे एसबीआई के अफसर

Mon, 24 Mar 2025 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

Shahjahanpur News: कलान में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे एसबीआई का एटीएम है। शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने एटीएम से रुपये निकाले। नोट देख उसके होश उड़ गए। एटीएम से निकली रकम में कई नोट नकली थे। रविवार को एसबीआई के अफसर जांच करने पहुंचे तो उन्हें भी दो नोट नकली मिले।   

विज्ञापन
Fake notes withdrawn from ATM Shocking case comes to light from shahjahanpur of UP
एटीएम से निकले नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के कलान में एटीएम से 500 रुपये के चूरन वाले नकली नोट निकलने के मामले में एसबीआई के अधिकारी रविवार को जांच करने पहुंचे। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में एटीएम की कैसेट में भरी नकदी की जांच की। इस दौरान उन्हें कैसेट से भी 500 के दो चूरन वाले नोट मिले। इससे एटीएम में नकदी भरने वाली कंपनी के स्टाफ पर शक की सुई घूम गई है। शुक्रवार की शाम व शनिवार की सुबह चार लोगों ने एसबीआई के एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले थे। इनमें 500 के आठ नकली नोट निकले थे। डेबिट कार्ड धारकों से इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रभाष चंद्र ने एटीएम की जांच होने तक उस पर ताला लगवा दिया था।



ये भी पढ़ें- UP: कार में आपदा विशेषज्ञ ने की आत्महत्या, पत्नी से बात करते-करते काटा फोन, पिस्टल से खुद को मारी गोली

 

Fake notes withdrawn from ATM Shocking case comes to light from shahjahanpur of UP
एटीएम की जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जांच के लिए एसबीआई की टाउनहॉल मुख्य शाखा के कैश मैनेजर, बैंक के मंडलीय कार्यालय में तैनात उप प्रबंधक ईश्वर तलवार और एसबीआई की स्थानीय शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार पहुंचे। जांच से पहले कस्बा इंचार्ज एसआई यशपाल सिंह ने एटीएम का शटर अंदर से बंद कर लिया। 

ये भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती के नियम बदले: एक बार में दो पद पर कर सकेंगे आवेदन, दौड़ में भी राहत; ये है अंतिम तारीख


 
Fake notes withdrawn from ATM Shocking case comes to light from shahjahanpur of UP
एटीएम केबिन में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, मामले में एसबीआई के अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अभी एटीएम बंद ही रखने के निर्देश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake notes withdrawn from ATM Shocking case comes to light from shahjahanpur of UP
एटीएम के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अन्य एटीएम में भी यही कंपनी रखती है कैश 
जांच अधिकारी ईश्वर तलवार ने बताया कि एटीएम में कुल 22 लाख 10 हजार पांच सौ रुपये मिले। इसमें 500 रुपये के दो नकली नोट भी थे। सीएमएस नामक एक निजी कंपनी टाउनहॉल मुख्य शाखा से कैश लेकर एटीएम में भरती है। 
विज्ञापन
Fake notes withdrawn from ATM Shocking case comes to light from shahjahanpur of UP
एटीएम के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
उप प्रबंधक के अनुसार, जनपद में अन्य कई जगह भी यही कंपनी एटीएम में नकदी भरती है। इसलिए अन्य एटीएम की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। जांच पूरी होने तक एटीएम पर ताला पड़ा रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed