फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a youth who drowned while fishing was found after 24 hours

Shahjahanpur News: मछली पकड़ने के दौरान डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला

Sun, 24 Aug 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned while fishing was found after 24 hours
शाहजहांपुर। सिंधौली के तिउलक गांव के पास खन्नौत नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से 300 मीटर दूर मिल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गांव पैना बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय विनय अपने दोस्त सचिन, शिवा, जिगर व अनिकेत के साथ खन्नौत नदी में मछली का शिकार करने के लिए तिउलक गांव के पास गए थे। मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने के दौरान विनय गहरे पानी में जाने से डूब गया था।

उसके दोस्तों ने नदी में घुसकर बचाने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई। शनिवार सुबह दोबारा युवक की स्टीमर से तलाश की गई। दोपहर बाद विनय का शव मिला गया। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed