फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a young man, who had visited his in-laws' house with his wife for Raksha Bandhan, was found hanging from a noose.

Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटकता मिला

Sun, 30 Aug 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man, who had visited his in-laws' house with his wife for Raksha Bandhan, was found hanging from a noose.
मृतक रामू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार (शाहजहांपुर)। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी रामू (30) का शव शनिवार सुबह खुटार के गांव रूजहां खुर्द में चकरोड किनारे पाकड़ के पेड़ से फंदे से लटका मिला। वह रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया था। रामू की मां ने ससुराल वालों पर मारपीट कर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सिर पर चोट भी पाई गई है। पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने रूजहां खुर्द में राजकुमार के धान के खेत के पास चकरोड किनारे पाकड़ के पेड़ से पतली रस्सी से एक युवक का शव लटका देखा। शव से कुछ दूरी पर चप्पलें पड़ी थीं। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवक की जेब से करीब 150 रुपये, बीड़ी और तंबाकू की पुड़िया मिली। उसके सिर और एक पैर में चोट के निशान थे और खून भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद सिंधौली के गांव कलुआपुर निवासी बिजरानी परिजनों के साथ थाने पहुंचीं और शव की पहचान अपने बेटे रामू के रूप में की। उन्होंने तहरीर में बताया कि रामू रक्षाबंधन पर पत्नी छाया के साथ खुटार के गांव कुंभिया स्थित ससुराल गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे रामू ने अपने चचेरे भाई विनोद को फोन कर ससुराल वालों के मारपीट किए जाने की बात बताई थी। इसके बाद छाया ने अपनी ननद को फोन कर रामू के शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी थी। इसके बाद रामू से कोई संपर्क नहीं हो सका।
बिजरानी ने तहरीर में बहू के एक युवक से संबंध होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि रामू को इसकी जानकारी थी और वह इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर बहू और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने इसी विवाद में रामू की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया है। सिर पर चोट भी पाई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--
जहां मिला शव, वहां शराब पीने का अड्डा

जिस स्थान पर रामू का शव पेड़ से लटका मिला, वहां ग्रामीणों के अनुसार लोग शराब पीने के लिए बैठते हैं। मौके पर पानी की बोतलें, शराब के डिब्बे और नमकीन के खाली पैकेट पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांवों के लोग रसवां कलां मोड़ स्थित शराब की दुकान से शराब खरीदकर यहां बैठते हैं।

--
आत्महत्या के लिए उकसाने में दर्ज किया मामला
पुलिस ने रामू की मां बिजरानी की ओर से पत्नी, सास सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिजरानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र रामू को गांव कुंभिया निवासी उसकी सास कलावती, पत्नी छाया, साले पंकज और लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव लौकी खेड़ा निवासी फिरोज आए दिन उत्पीड़न करते हुए मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर पुत्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

मृतक रामू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed