फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bank was in the line fell unconscious geezer

बैंक की लाइन में लगी वृद्धा बेहोश होकर गिरी

Tue, 20 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
यहां बैंकों में कैश की कमी 40 दिन बाद भी बनी हुई है। बडौदा ग्रामीण बैंक में कैश लेने को लाइन में लगी एक वृद्धा गश खाकर बेहोश हो गई। इससे लाइन में लगे ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लगी भीड़ में धक्का मुक्की के दौरान ग्राहकों में हाथापाई हो गई। पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को काबू में किया। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे स्टेशन रोड स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में कैश लेने को लाइन में लगी गांव नवदिया धूसर की 65 वर्षीय वृद्धा सत्यवती अचानक गश खाकर गिर पड़ी तथा बेहोश हो गई। इस बीच लोगों ने उन्हें खुले में लिटाया तथा पानी छिड़ककर उन्हें होश में लाया गया। बाद में बैंक के एक कर्मचारी ने बाहर आकर उनकी पासबुक तथा आहरण पत्र पर अगूंठा लगवाकर उन्हें भुगतान कराया। उधर मंगलवार को नगर का एक मात्र एटीएम एचडीएफसी बैंक का खुला रहा जिस पर ग्राहकों की लंबी कतार पूरे दिन लगी रही। दोपहर बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई। लोग एक दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इससे एटीएम के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार कर नियंत्रित किया। 
विज्ञापन

भुगतान न होने पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जमुनियां दौलतपुर/कांट क्षेत्र की बैंक आफ बड़ौदा की शाखा जरावन पर कई दिनों से कैश न मिलने पर ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस दौरान बैंक परिसर में काफी देर तक हंगामा काटा और चले गए। 
विज्ञापन

क्षेत्र की बैंक आफ बड़ौदा की शाखा जरावन पर भुगतान लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों ने लाइन लगाई, लेकिन कैश न आने पर वे मायूस हो गए। इस पर ग्रामीणों ने बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर शाखा प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने बताया कि कैश न होने की वजह से ग्राहकों को भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। कैश आते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed