{"_id":"2fa63d536b9391f03ceac77a0a5d238b","slug":"thasheel-divas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में मांगे आवास और भू-पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में मांगे आवास और भू-पट्टे
शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तहसील दिवसों में बड़ी संख्या में फरियादी जुटे। इस दौरान तिलहर
विज्ञापन
में पांच और जलालाबाद में एक शिकायत का मौके पर भी निस्तारण किया गया। इसके
अलावा मदनापुर क्षेत्र के गांव बरीखास में खुले आसमान तले पन्नियां तानकर
रहने वाले भूमिहीन विकलांग गरीबों ने सदर के तहसील दिवस में जाकर अफसरों से
इंदिरा आवास और खेती के लिए जमीनों के पट्टे दिलाने की गुहार की।
सदर में तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जयनाथ यादव ने राजस्व, पुलिस, बिजली, कृषि आदि से संबंधित 45 मामलों की सुनवाई की और पांच प्रकरण निस्तारित करा दिए। इसी दौरान बरी खास निवासी माया देवी, ममता देवी, लटूरी आदि ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी कमजोर आर्थ्क स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि कृषि भूमि और पक्के मकानों में रहने वालों को आवास मंजूर कर दिए गए। ग्रामीणों का कहना था कि उनके कृषि जमीन के पट्टे आर्थिक रूप से संपन्न अन्य लोगों को दे दिए गए।
तिलहर। तिलहर में प्रभारी डीएम/एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में बुधवार को कुल 65 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्रभारी डीएम ने कहा कि जिन विभागों द्वारा तहसील दिवसों की शिकायतों का अभी तक निस्तारण नहीं किए है वे तीन दिन के अंदर निस्तारण कर अवगत कराएं। प्रभारी डीएम ने एक शिकायत दोबारा आने पर एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने चकरोड जोत लिया था। उसके खेत के बगल में नाली है और नाली से लगा चकरोड है। जब लेखपाल द्वारा नजरी नक्शा के हिसाब से नाप की गई तो पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा चकरोड जोता गया है। इस पर प्रभारी डीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि वह स्वयं जाकर मामले को निपटाएं।
तहसील दिवस में सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में फरियादियों से सहानुभूतिपूर्वक पेश आने तथा समस्याओं के वास्तविक निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी आरपीएस यादव ने कहा कि एसओ जमीन संबंधी मामलों को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करें।
तहसील दिवस में सीएमओ डा. उमेश यादव, बीएसए राजेश कुमार वर्मा, पीडी चंद्र शेखर शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय, डीपीओ गुड्डी मिश्रा, सीओ संजय कुमार, तहसीलदार लाला प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। मंगलवार को अवकाश रहने के कारण बुधवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम जंगबहादुर यादव की मौजूदगी मेें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 39 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मात्र एक ही निस्तारित हो सकी। शेष शिकायतें अविलंब निस्तारित करने के निर्देश के साथ संबंधित विभागीय कर्मियों को सौंप दी गई। तहसील दिवस मे एडीएम प्रशासन को आना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह नहीं आ सके। इस दौरान एएसपी आशाराम यादव के अलावा सीओ अशोक सिंह, तहसीलदार ओमकार नाथ, एनटी ज्ञानेन्द्र सहाय यादव आदि मौजूद रहे।