फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TET limits

टीईटी की वैधता आजीवन होने से मिलेगी युवाओं को राहत

Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
TET limits
शाहजहांपुर। शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता को आजीवन कर दिया है। इससे युवा खुश हैं।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि टीईटी की वैधता बढ़ना सरकार का सराहनीय कदम है। अब बार-बार टेट करने का झंझट खत्म हो गया है। अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी बिना चिंता के कर सकेंगे। उनकी मांग है कि जल्द ही नौकरी दी जाए। वहीं कुछ ने इसे अयोग्य व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने वाला फैसला भी बताया है।
युवाओं की बात :::
मेरा टीईटी 2020 में समाप्त हो गया था। अब ये चिंता थी दोबारा पहले टीईटी करना पड़ेगा, फिर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी। सरकार ने फैसले ने राहत दी है। - पुष्पेंद्र चौहान
विज्ञापन

कंपटीशन बहुत बढ़ जाएगा। अभी तक जो लोग टीईटी पास होते थे, वही शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते थे। अब एक बार टीईटी करने वाला क्वालीफाई होने तक आवेदन करता रहेगा। - अर्चना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय से जिनके टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता खत्म हो गई थी। अब वह भी शिक्षक भर्ती में प्रतिभाग कर सकेंगे। ऐसे में अब जल्द से जल्द नौकरी भी मिलना चाहिए। - संगीता

टीईटी की वैधता बढ़ाकर सरकार ने गलत किया है, इससे एक बार पास लोग आजीवन के लिए शिक्षक भर्ती के लिए योग्य हो जाएंगे। हर साल टीईटी होना ज्यादा सही था, उससे योग्य को ही फायदा मिलता था। - वेदप्रकाश वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed