{"_id":"4e845abcb40b4e93ad1640432b51374f","slug":"tet-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"565 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
565 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का जिले में श्री गणेश हो गया। इसके तहत चयनित हो चुके 2485 अभ्यर्थियों में 565 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे सवा तीन साल के संघर्ष के बाद उन्हें आखिरकार रोजगार मिल ही गया।
बीएसए की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र देने के लिए 12 काउंटर लगाए गए थे। इसमें छह काउंटर पुरुषों और छह काउंटर महिला अभ्यर्थियों के लगाए गए थे, लेकिन सबसे अधिक भीड़ सामन्य वर्ग के काउंटरों पर रही। बुधवार को 253 महिला और 312 पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
सुबह 10 बजे से नियुक्ति पत्र जारी करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि डायट में पहुंचे अधिकांश अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं, जो लोग बाकी रह गए हैं, उन्हें बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
मैनुअल भी दिए गए नियुक्ति पत्र
डायट में कई अभ्यर्थियों को हस्तलिखित (मैनुअल) नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि इंटरनेट फेल हो जाने और नाम या कॉलमोें में मिस्टेक होने की वजह से हस्तलिखित नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारियों ने जांचे मूल अभिलेख
मूल प्रमाण-पत्राें के मिलान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसलिए इस काम में खंड शिक्षा अधिकारियों और उनके दफ्तर के लोगों की टीम लगाई गई थी। काउंसिलिंग के दौरान कड़ाई से मूल प्रमाण पत्रों की चेकिंग की गई।
तीन लोगों के फर्जी प्रमाण पत्र हटाए
शाहजहांपुर। डायट प्राचार्य की ओर से पहले 2488 अभ्यर्थियों की जो सूची जारी की गई थी, जिसमें जांच के दौरान पाया गया कि तीन अभ्यर्थियों के टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी हैं, उनका नाम सूची से हटाकर ही दूसरी अनुमोदित सूची जारी की गई है।
इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिन लोगों के प्रमाण पत्र सही नहीं थे, उन्हें पहले ही हटा दिया गया है। कहा कि पांच अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर काउंसिलिंग कराई थी, जिसमें तीन लोगों के नाम सूची में शामिल थे, जिन्हं हटा दिया गया है। बाकी के दो लोगों का नंबर चयन लिस्ट में ही नहीं आ सका।